{"_id":"5ec3bf918ebc3e9045439c51","slug":"corona-positive-patient-death-in-brd-medical-college-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर में एक और कोरोना संक्रमित बुजुर्ग की मौत, मुंबई से तीन दिन पहले आया था शख्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर में एक और कोरोना संक्रमित बुजुर्ग की मौत, मुंबई से तीन दिन पहले आया था शख्स
Tue, 19 May 2020 07:33 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 19 May 2020 07:33 PM IST
सार
- सतुआभार में बंगाली क्लीनिक पर कोरोना मरीज लेने गया था दवा
- तबीयत खराब होने पर बीआरडी में हुआ था भर्ती
विज्ञापन
कोरोना वायरस।
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंबई से लौटे उनवल नगर पंचायत के वार्ड नंबर तीन में कोरोना पॉजिटिव एक बुजुर्ग की मंगलवार को मौत हो गई। खजनी तहसील क्षेत्र के एपी गुप्ता इंटर कॉलेज के क्वारंटीन सेंटर में बुजुर्ग की तबीयत अचानक बिगड़ी थी। एंबुलेंस से बीआरडी मेडिकल कॉलेज ले जाए गए तो डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
जुकाम, बुखार और खांसी के लक्षण के साथ ही यात्रा इतिहास को देखते हुए बुजुर्ग का सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। देर शाम रिपोर्ट आई तो बुजुर्ग कोरोना पॉजिटिव मिला। इस सूचना से उनवल नगर पंचायत में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में वार्ड नंबर तीन के एक किलोमीटर क्षेत्र को सील करके हॉट स्पॉट घोषित कर दिया गया।
गोरखपुर में कोरोना संक्रमण से यह तीसरी मौत है। कैंपियरगंज और नवापार के दो बुजुर्गों की पहले ही मौत हुई थी। हालांकि कैंपियरगंज के बुजुर्ग की मौत का आंकड़ा महराजगंज में दर्ज कराया गया है। इस आंकड़े को मिला लिया जाए तो गोरखपुर में कोरोना के 22 मरीज मिल चुके हैं। इसमें से तीन की मौत हुई है। दो ठीक होकर घर जा चुके हैं।

मुंबई से आया था शख्स
जानकारी के अनुसार खजनी थाना क्षेत्र के उनवल नगर पंचायत वार्ड नंबर तीन के रहने वाला 62 वर्षीय बुजुर्ग मुंबई के सांताक्रुज में सोफा बनाने का काम करता था। 12 मई को वह मुंबई से पैदल ही अपने घर के लिए निकल पड़ा। कई गाड़ियों की मदद से बुजुर्ग 16 मई को बस से गोरखपुर आ गया।
इसकी सूचना सतुआभार में रहने वाले उसके दामाद को मिली तो वह बाइक से साइकिल लेकर गोरखपुर आ गया। साइकिल से ही बुजुर्ग जरलही गांव पहुंचा, जहां उसकी तबीयत बिगड़ गई। वह साइकिल से गिर गया।
सूचना पर बुजुर्ग का छोटा बेटा आया और उसे घर ले गया। घर आने के बाद बुजुर्ग ने स्नान किया। खाना खाया, फिर आराम करके एपी गुप्ता इंटर कॉलेज में बने क्वारंटीन सेंटर पहुंच गया। क्वारंटीन सेंटर में ही मंगलवार की सुबह बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ गई, फिर उसे 108 एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां उसे ट्रामा सेंटर ले जाया गया।
डॉक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। इसके बाद जांच के लिए नमूना लिया गया। रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर क्षेत्र में सनसनी है। सब डरे हुए हैं। सीएमओ डॉ श्रीकांत तिवारी ने बताया कि मौत के बाद एहतियात बरतते हुए पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की देखरेख में अंतिम संस्कार कराया जाएगा। एसडीएम खजनी विपिन कुमार ने बताया कि वार्ड के एक किलोमीटर एरिया को सील किया गया है।
नगर पंचायत का किलोमीटर एरिया सील
सीएमओ डॉ श्रीकांत तिवारी के मुताबिक पूरे गांव के लोगों का ब्योरा तैयार कराया जा रहा है। इसके अलावा उसके परिवार के सदस्यों को क्वारंटीन करा दिया गया है। गांव में बाहर से आए अन्य लोगों की सूचना भी इकट्ठा कराई जा रही है। क्वारंटीन सेंटर में भी उसके संपर्क में आए लोगों की तलाश की जा रही है।