फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Corona investigation report positive of 20 people together in Kushinagar, stir

कुशीनगर में एक साथ 20 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट आई पॉजिटिव, मच गया हड़कंप

Sun, 08 Aug 2021 01:10 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 08 Aug 2021 01:10 AM IST
सार

  • जिला अस्पताल के आरटीपीसीआर लैब की है रिपोर्ट
  • सीएमओ ने इस रिपोर्ट को लेकर आश्चर्य व्यक्त करते हुए रविवार को खुद उन मरीजों के दिए पते पर जाकर पता करने की बात कही है

विज्ञापन
Corona investigation report positive of 20 people together in Kushinagar, stir
demo pic - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शनिवार की देर शाम कुशीनगर जनपद में एक साथ 20 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद हड़कंप मच गया। इसमें 14 व्यक्ति तो सिर्फ रामकोला ब्लॉक से हैं। तीन हाटा और दो पडरौना ब्लॉक के रहने वाले हैं, जबकि एक व्यक्ति जिले से बाहर का है। रिपोर्ट आते ही स्वास्थ्य महकम ने सभी केस के बारे में जांच-पड़ताल शुरू कर दी।  रात साढ़े दस बजे तक उन सभी नंबरों पर जांच-पड़ताल की गई, जिनका नाम संक्रमित मरीजों की फेहरिस्त में था। सीएमओ ने इस रिपोर्ट को लेकर आश्चर्य व्यक्त करते हुए रविवार को खुद उन मरीजों के दिए पते पर जाकर पता करने की बात कही है, जबकि जिला अस्पताल के सीएमएस ने रिपोर्ट को सही बताया है।

विज्ञापन


जनपद में 846812 लोगों की कोरोना जांच हो चुकी है, जिसमें से 15590 लोग शनिवार की शाम तक कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे, जिसमें 227 की मौत हुई है, जबकि 15360 लोग स्वस्थ हुए हैं। एक्टिव मरीजों की संख्या चार थी। शाम तक स्वास्थ्य विभाग की तरफ से बताया गया था कि 2963 लोगों का सैंपल कोरोना जांच के लिए शनिवार को भेजा गय, जबकि 1651 सैंपल रिपोर्ट प्राप्त हुई, लेकिन उसमें कोई संक्रमित नहीं था।
विज्ञापन


एकाएक शाम सात बजे के बाद यह चर्चा जोरों पर शुरू हुई कि जिले में 20 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनकी सूची भी वायरल होने लगी। संक्रमित मिले लोगों में रामकोला क्षेत्र के अलग-अलग गांवों के 14 लोग, हाटा क्षेत्र के तीन, पडरौना के दो और अन्य क्षेत्र के एक व्यक्ति का नाम शामिल था। उसके बाद सीएमओ, सीएमएस से लगायत संबंधित सभी अफसरों के मोबाइल संपर्क से बाहर हो गए। इन मरीजों के बारे में पता लगाया जाने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात करीब सवा दस बजे सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया ने बताया कि यह सूची जिला अस्पताल में बने आरटीपीसीआर लैब की है। पता कराया गया है। इनमें आठ लोगों के मोबाइल पर संपर्क नहीं हो पा रहा है। अब जब पूरे मंडल में एक दिन में इतने केस नहीं आ रहे हैं, ऐसे में जनपद में 20 लोगों का एक दिन में पॉजिटिव पाया जाना चिंतनीय है।


उन्होंने बताया कि वह रविवार को खुद इन मरीजों के घर जाकर पता लगाएंगे। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. एसके वर्मा ने बताया कि यह रिपोर्ट उनके यहां के आरटीपीसीआर लैब की ही है। उन्होंने दोबारा जांच कराया, तब भी यह रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसकी जानकारी अस्पताल के पैथोलॉजिस्ट ने भी दी है। इसके बाद भी सभी 20 सैंपल डीप फीजर में रखवा दिए हैं। ताकि किसी अन्य लैब से भी इसकी जांच कराई जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed