{"_id":"5f5a12f08ebc3e54d16f4531","slug":"corona-in-sant-kabir-nagar-news-update-34-new-positive-got","type":"story","status":"publish","title_hn":"संतकबीरनगर में 34 मिले पॉजिटिव, 19 ने जीती कोरोना से जंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संतकबीरनगर में 34 मिले पॉजिटिव, 19 ने जीती कोरोना से जंग
Thu, 10 Sep 2020 05:20 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 10 Sep 2020 05:20 PM IST
विज्ञापन
Covid 19
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर में बृहस्पतिवार को आई रिपोर्ट में जिला अस्पताल के डॉक्टर, कलेक्ट्रेट के चतुर्थ श्रेणी कर्मी समेत 34 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले है। जबकि पूर्व में पॉजिटिव मिले 19 लोग ठीक हुए है। इसके अलावा 2158 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब तक 2173 लोग पॉजिटिव मिल चुके है। जबकि 27 संक्रमित की मौत हो चुकी है। इधर डीएम ने कलेक्ट्रेट को सैनिटाईज कराने के साथ 24 घंटे के लिए सील करा दिया।
विज्ञापन
अपर सीएमओ डॉक्टर मोहन झा ने बताया कि बृहस्पतिवा को 34 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। जिसमें जिला अस्पताल के डॉक्टर समेत दो स्वास्थ्य कर्मी पॉजिटिव मिले है। इसके अलावा कलेक्ट्रेट का एक चतुर्थ श्रेणी कर्मी भी पॉजिटिव मिला है।
विज्ञापन
खलीलाबाद ब्लॉक क्षेत्र में पांच, नाथनगर ब्लॉक क्षेत्र में सात, बेलहर कला ब्लॉक क्षेत्र में एक और हैंसर बाजार ब्लॉक क्षेत्र में आठ, बघौली ब्लॉक क्षेत्र में 11 और पौली ब्लॉक क्षेत्र में एक शख्स पॉजिटिव मिला है। जबकि अन्य जनपद का एक शख्स पॉजिटिव मिला है। पूर्व में पॉजिटिव मिले 19 लोग स्वस्थ्य हुए है।
विज्ञापन
अपर सीएमओ ने बताया कि अब तक 2173 लोग पॉजिटिव मिल चुके है। जबकि 27 संक्रमित की मौत हो चुकी है। 210 लोग एक्टिव है। 1936 लोग ठीक हो चुके है। 2158 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि 4907 लोगों की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है।
अपर सीएमओ ने अपील की है कि जो लोग संक्रमित के संपर्क में आए हो,वे खुद अपनी जांच करा लें। कोरोना की चेन तोड़ने के लिए नियमों का पालन करना अनिवार्य है। दो गज की दूरी और मास्क पहनना बेहद जरूरी है।