{"_id":"5f217a8b6995c1126e26cb14","slug":"corona-in-basti-latest-coronavirus-update-in-basti","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती में मिले 62 नए कोरोना पॉजिटिव, कुल संक्रमितों की संख्या हुई 816","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्ती में मिले 62 नए कोरोना पॉजिटिव, कुल संक्रमितों की संख्या हुई 816
Wed, 29 Jul 2020 07:02 PM IST
vivek shukla
संवाद एजेंसी, बस्ती
संवाद एजेंसी, बस्ती
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 29 Jul 2020 07:02 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस।
- फोटो : अमर उजाला
बस्ती जिले में कोरोना संक्रमण लगातार जारी है। बीआरडी मेडिकल कालेज से 62 नए पॉजिटिव मरीजों की रिपोर्ट आई है। इस प्रकार जिले में कोरोना पॉजिटव मरीजों की कुल संख्या 817 पहुंच गई है।
विज्ञापन
मंगलवार को 11 पॉजिटिव मरीजों की तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। अब तक कुल 469 मरीजों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। जिले में मृतकों की संख्या 24 तो एक्टिव मरीजों की संख्या 324 हो गई है। उक्त की पुष्टि डीएम आशुतोष निरंजन ने की है।
विज्ञापन
कोरोना को लेकर जिला प्रशासन सतर्कता बरत रहा है।अब तक जिले में 28303 नमूने जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। इनमेें से 26125 की रिपोर्ट आ चुकी है। 25283 की रिपोर्ट निगेटिव आई है, जबकि अब तक 817 पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। प्रशासन को अब भी 1774 के रिपोर्ट का इंतजार है। बुधवार को प्रशासन ने कुल 1712 नमूना जांच के लिए बीआरडी मेडिकल कालेज को भेजा है।
विज्ञापन