फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   flight ticket booking start after 3 may

तीन मई के बाद के फ्लाइट टिकटों की बुकिंग शुरू, इन दो शहरों का नहीं मिलेगा टिकट

Sat, 18 Apr 2020 02:53 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो Updated Sat, 18 Apr 2020 02:53 PM IST
विज्ञापन
flight ticket booking start after 3 may
सांकेतिक तस्वीर।
तीन मई के बाद लॉक डाउन खुलने की प्रत्याशा में एक बार फिर विमान कंपनियों ने टिकटों की बुकिंग शुरू कर दी है। गोरखपुर से दिल्ली, मुंबई और हैदराबाद के लिए पांच विमानों में तीन मई के बाद की तिथियों में टिकट बुक किए जा रहे हैं। सिर्फ कोलकाता और प्रयागराज जाने वाली फ्लाइट में टिकटों की बुकिंग अभी भी बंद है।
विज्ञापन


दरअसल विमान सेवाएं जब भी शुरू होंगी , सोशल डिस्टेंसिंग के साथ ही शुरू हो सकेंगी। दो यात्रियों के बीच एक सीट खाली रखने की भी संभावनाओं पर विचार किया जा रहा है। कोलकाता और प्रयागराज के लिए इंडिगो की एटीआर सेवा है जिसमें 72 सीट होती है। ऐसे में नुकसान की वजह से फिलहाल विमान कंपनी ने टिकट नहीं बुक करने का निर्णय किया है।
विज्ञापन


उधर 14 अप्रैल के बाद लॉकडाउन खुलने नहीं खुलने के असमंजस के बीच विमान कंपनियों ने गोरखपुर से दिल्ली, मुंबई और हैदराबाद के लिए 15 अप्रैल और उसके बाद की तारीखों में टिकटों की बुकिंग शुरू कर दी थी। मगर लॉक डाउन की अवधि बढ़ने की घोषणा के साथ ही तीन मई तक के सभी टिकट निरस्त कर दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

एक साल में कभी भी कर सकेंगे यात्रा

लॉकडाउन में कैश वापसी में आ रही दिक्कतों की वजह से विमान कंपनियों ने अब संंबंधित यात्रियों को एक साल तक का क्रेडिट नोट दे रही हैं। इसके तहत जिन यात्रियों के टिकट निरस्त हुए हैं वे साल भर के भीतर कभी भी उस किराए पर एक यात्रा कर सकेंगे।

जानकारी के मुताबिक 15 अप्रैल से तीन मई के बीच गोरखपुर से दिल्ली, मुुंबई और हैदराबाद के लिए 10 हजार से अधिक टिकट निरस्त किए गए हैं। दिल्ली के लिए तीन, मुंबई-हैदराबाद को एक फ्लाइट गोरखपुर से दिल्ली के लिए इंडिगो, स्पाइस जेट और एयर इंडिया से संबद्ध एयरलाइंस एयर की उड़ान होती है।

इसी तरह गोरखपुर से मुंबई के लिए स्पाइस जेट और कोलकाता, हैदराबाद और प्रयागराज के लिए इंडिगो की एक-एक उड़ान होती है। दिल्ली, मुंबई और हैदराबाद से गोरखपु आने वाली फ्लाइट ही यहां से दोबारा इन शहरों के लिए उड़ान भरती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed