फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Corona effect Audiences created distance from movie theater

एक्सक्लूसिव: सिनेमाघरों से दर्शकों ने बनाई दूरी, खोजने पर भी नहीं मिल रहे लोग

Fri, 16 Apr 2021 03:08 PM IST
vivek shukla रोहित सिंह, गोरखपुर।
रोहित सिंह, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 16 Apr 2021 03:08 PM IST
सार

मल्टीप्लेक्स के ऑडी में 700 लोगों तक के बैठने की सुविधा, लेकिन पूरे दिन में आ रहे सिर्फ सौ या डेढ़ सौ लोग।

विज्ञापन
Corona effect Audiences created distance from movie theater
सिनेमाघरों की खाली पड़ी सीटें। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कोराना के बढ़ते संक्रमण के चलते दर्शकों ने एक बार फिर से सिनेमाघरों से दूरी बनानी शुरू कर दी है। प्रतिदिन सात से आठ सौ लोगों की क्षमता वाले मल्टीप्लेक्स में दर्शकों की संख्या अब सिर्फ डेढ़ से दो सौ के बीच रह गई है। एक सप्ताह से दर्शकों की संख्या लगातार कम हो रही है। आलम यह है कि तीन सौ सीटों की क्षमता वाले ऑडी में भी एक शो में 15 से 20 दर्शक ही आ रहे हैं। इससे मुनाफा तो दूर, रखरखाव का खर्च भी नहीं निकल पा रहा है।
विज्ञापन


लॉकडाउन के बाद अक्तूबर में सिनेमाघर 50 फीसदी दर्शकों की शर्त के साथ खुले। लेकिन, संक्रमण के डर और बड़े बजट की फिल्में न आने से दर्शकों ने सिनेमाघर की तरफ रुख नहीं किया। सिनेमाघर मालिकों को इस साल घाटे से उबरने की उम्मीद थी। कुछ फिल्मों ने भरपाई शुरू की थी, लेकिन फिर से पिछले वर्ष मई जून जैसा माहौल बन गया।
विज्ञापन


गोरखपुर शहर में करीब पांच सिंगल और चार मल्टीप्लेक्स सिनेमाघर हैं। जनवरी के बाद से होली तक सिनेमाघरों में भीड़ ठीकठाक आने लगी थी। इसी बीच एक बार फिर कोरोना के बढ़ते संक्रमण ने खतरा बढ़ा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जितनी क्षमता उतने दर्शकों को बैठाने की अनुमति

Corona effect Audiences created distance from movie theater
सिनेमाघर। - फोटो : अमर उजाला।
सिनेमाघरों में जितनी क्षमता हो इसी हिसाब से दर्शकों के लिए अनुमति मिल चुकी है। लेकिन, इसके बाद भी पिछले वर्ष से लेकर आज तक कभी सीटें फुल नहीं हो सकी। मॉल, मल्टीप्लेक्स को लेकर किसी प्रकार की कोई गाइडलाइंस भी नहीं आई है। लोग ऐहतियातन खुद की सुरक्षा को लेकर इन दिनों सिनेमाघरों से दूरी बनाए हुए हैं।

दो मूवी से लौटी थी थोड़ी रौनक
दो मूवी रूही और मुंबई सागा से सिनेमाघरों की रौनक लौटी थी। लगा था कि अब पुराने दिनों की तरह हॉल हाउसफुल होगा, लेकिन अचानक से फिर कोविड संक्रमण ने अपनी नजर लगा दी।

शाम के शो हो गए कैंसिल
एडी मॉल की यूनिट हेड प्रियंका ने बताया कि शाम 4 या 4:30 तक वाले शो के बाद वाले शो नहीं चलाए जाएंगे। इसके बाद पूरे ऑडी की साफ सफाई की जाती है।  

ओरियन मॉल के निदेशक अमित टेकड़ीवाल ने बताया कि सिनेमाघरों में भीड़ वापस नहीं लौट रही है। लोग अब एक बार फिर से दूरी बनाने लगे हैं। जबकि, सिनेमाघरों में कोविड प्रोटोकाल का पालन सख्ती से कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed