फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Convocation of DDU and MMMUT will be held on December 14

गोरखपुर: 14 दिसंबर को होगा गोविवि और एमएमएमयूटी का दीक्षांत समारोह, तेज हुई आयोजन की तैयारी

Wed, 24 Nov 2021 04:01 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 24 Nov 2021 04:01 PM IST
सार

कुलाधिपति की अनुमति के बाद तेज हुई आयोजन की तैयारी, सुबह एमएमएमयूटी में तो शाम को गोविवि में आयोजित होगा समारोह।

विज्ञापन
Convocation of DDU and MMMUT will be held on December 14
MMMUT/DDU - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय और मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) का दीक्षांत समारोह एक ही दिन 14 दिसंबर को होगा। सुबह एमएमएमयूटी में और शाम को गोरखपुर विश्वविद्यालय में समारोह का आयोजन होगा। दोनों ही समारोहों में कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल मौजूद रहेंगी। तिथि को लेकर कुलाधिपति की अनुमति मिलने के बाद दोनों विश्वविद्यालयों में आयोजन की तैयारी तेज हो गई हैं।

विज्ञापन


गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजेश सिंह ने बताया कि समारोह के आयोजन के लिए विश्वविद्यालय की ओर से गठित 29 समितियों के संयोजकों की बैठक मंगलवार को हुई। इसमें समितियों द्वारा की जा रही तैयारियों की समीक्षा की गई। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय का यह 40वां दीक्षांत समारोह है। सप्ताह भर चलने वाली आयोजनों का सिलसिला आठ दिसंबर से ही शुरू हो जाएगा। प्रो. सिंह ने बताया कि गोल्ड मेडलिस्ट की सूची तैयार कराई जा रही है। डिग्रियों को तैयार करने का निर्देश दे दिया गया है।
विज्ञापन


एमएमएमयूटी के कुलपति प्रो. जेपी पांडेय ने बताया कि दीक्षांत समारोह के गठित कमेटी तैयारी में जुट गई है। डिग्रियों की प्रिंटिंग शुरू हो गई है। टॉपरों की सूची तैयार की जा रही है। 26 नवंबर को परीक्षा समिति की बैठक है, जिसमें टापरों की सूची और डिग्री को जारी करने की संस्तुति समिति द्वारा कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुलाधिपति डिजिलॉकर पर अपलोड करेंगी डिग्री-मार्कशीट
मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जेपी पांडेय ने बताया कि विश्वविद्यालय के सभी छात्रों की डिग्री और मार्कशीट इस बार डिजिलॉकर पर अपलोड करने की तैयारी है। कुलाधिपति के हाथों से दीक्षा समारोह के दौरान ही इसे अपलोड कराया जाएगा। इसके बाद विश्वविद्यालय के विद्यार्थी इंटरनेट के माध्यम से कहीं भी अपनी डिग्री और मार्कशीट हासिल कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed