फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Construction work of Khorabar Township and Medicity Scheme stopped,

Gorakhpur News: खोराबार टाउनशिप व मेडिसिटी योजना का निर्माण कार्य रोका, मुआवजे की दर बढ़ाने की मांग

Fri, 29 Dec 2023 01:34 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 29 Dec 2023 01:34 PM IST
सार

जंगल सिकरी उर्फ खोराबार के कई काश्तकार बृहस्पतिवार दोपहर में खोराबार टाउनशिप और मेडिसिटी योजना के तहत चल रहे निर्माण कार्य के पास पहुंचे और काम बंद करवा दिया। उन्होंने ट्रैक्टर-ट्रॉली व डंपर को वहां से वापस कर दिया। मां

विज्ञापन
Construction work of Khorabar Township and Medicity Scheme stopped,
खोराबार टाउनशिप। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

खोराबार टाउनशिप और मेडिसिटी योजना के तहत चल रहे निर्माण कार्य को कुछ काश्तकारों ने बृहस्पतिवार को रोक दिया। वे जमीन के मुआवजे की दर बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि वे फाइल लेकर दौड़ रहे हैं, लेकिन काम में हीलाहवाली की जा रही है। उनका कहना है कि मुआवजे की दर बढ़ाए जाने तक वे काम नहीं करने देंगे।
विज्ञापन


जंगल सिकरी उर्फ खोराबार के कई काश्तकार बृहस्पतिवार दोपहर में खोराबार टाउनशिप और मेडिसिटी योजना के तहत चल रहे निर्माण कार्य के पास पहुंचे और काम बंद करवा दिया। उन्होंने ट्रैक्टर-ट्रॉली व डंपर को वहां से वापस कर दिया। मांग की कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश का पालन कर उचित मुआवजा दिया जाए।
विज्ञापन


काश्तकारों का कहना है कि वे दो महीने से फाइल लेकर दौड़ रहे हैं, लेकिन उन्हें टाला जा रहा है। उनका कहना है कि मुआवजा मिलने पर ही वे कहीं और जमीन खरीद सकेंगे। इधर किसानों की फाइल शुक्रवार तक भूमि अर्जन पुनर्वासन प्राधिकरण (लारा) कोर्ट में भेजे जाने की उम्मीद है। मुआवजे को लेकर यहीं सुनवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


काम का विरोध करने वालों में तारा देवी, पप्पू, सतीराम, सत्यराम, दीपक, भभूती, सूरज, जगदीश, संगीता, पुष्पा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed