{"_id":"62f88dfdd9ba9d3d52409188","slug":"conspiracy-to-crush-deputy-sp-cbi-investigates-on-the-spot","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"डिप्टी एसपी को कुचलने की साजिश: सीबीआई ने घटनास्थल पर की छानबीन, एफआईआर की कॉपी भी ली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिप्टी एसपी को कुचलने की साजिश: सीबीआई ने घटनास्थल पर की छानबीन, एफआईआर की कॉपी भी ली
Sun, 14 Aug 2022 11:24 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 14 Aug 2022 11:24 AM IST
सार
सीबीआई के डिप्टी एसपी रूपेश कुमार श्रीवास्तव को ट्रक से कुचलने की साजिश में सीबीआई की टीम ने गुलरिहा थाने जाकर मामले व जांच से जुड़ी जानकारी ली। साथ ही घटनास्थल पर जाकर छानबीन भी की है। साथ ही एफआईआर की कॉपी लेकर गए।
विज्ञापन
गोरखपुर में बड़ा हादसा।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीबीआई के डिप्टी एसपी रूपेश कुमार श्रीवास्तव को ट्रक से कुचलने की साजिश की छानबीन तेज हो गई है। पुलिस की छानबीन चल ही रही थी कि सीबीआई लखनऊ की टीम ने भी शनिवार को डेरा डाल दिया। सीबीआई की टीम ने गुलरिहा थाने जाकर मामले व जांच से जुड़ी जानकारी ली।
साथ ही एफआईआर की कॉपी लेकर गए। घटनास्थल जाकर छानबीन भी की है। बताया जा रहा है कि जांच एजेंसी ने मामले को गंभीरता से लिया है। जानकारी के मुताबिक, ट्रक मालिक और चालक दोनों कुशीनगर के निवासी हैं। इस वजह से जांच को आगे बढ़ाने में कुशीनगर पुलिस की मदद ली जा रही है।
पुलिस ने ट्रक मालिक के चरित्र स्थल सहित अन्य मामलों की जानकारी मांगी है। एसपी नार्थ मनोज अवस्थी खुद मामले की निगरानी कर रहे हैं। दूसरी तरफ , सीबीआई लखनऊ के डिप्टी एसपी संदीप पांडेय की अगुवाई में एक टीम शनिवार को गोरखपुर आई। टीम हादसा स्थल तक गई और एक-एक बिंदु की गहनता से छानबीन की है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि टीम ने उस कार का मुआयना भी किया, जिसे ट्रक से टक्कर मारी गई थी। इसी कार में सीबीआई के डिप्टी एसपी रूपेश कुमार श्रीवास्तव सवार थे। हालांकि, छानबीन के बाद टीम लखनऊ चली गई।

ट्रक मालिक व चालक का सीडीआर भी खंगाल रही पुलिस
ट्रक मालिक व मृत ट्रक चालक की सीडीआर भी खंगाली जा रही है। देखा जा रहा है कि ट्रक से बालू कहां ले जाया गया था। बालू गिराने के बाद चालक किस रास्ते से ट्रक लेकर निकला था। बताया जा रहा है कि कैंपियरगंज में बालू गिराकर खाली ट्रक लेकर चालक लौट रहा था। पुलिस लोकेशन और पूछताछ के आधार पर इस बात को सत्यापित कर रही है कि वह कितना सही बोल रहे हैं।
गृहमंत्रालय की भी निगाह
डिप्टी एसपी के साथ हुई घटना, दर्ज मुकदमे व जांच प्रक्रिया पर गृह मंत्रालय की भी निगाह है। बताया जा रहा है कि गृहमंत्रालय ने पूरे मामले की जानकारी ली है। साथ ही कहा है कि एक-एक बिंदु की गहनता से जांच की जाए। डिप्टी एसपी के पास कई महत्वपूर्ण मामलों की जांच है।
हादसे को ध्यान में रखकर चल रही जांच
गुलरिहा पुलिस हादसे को भी ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि ट्रक पलटने से चालक की मौत हो गई थी। अब घटना के बाद फरार खलासी की तलाश चल रही है। इसी सिलसिले में ट्रक मालिक को गुलरिहा थाने बुलाकर पूछताछ भी की गई है। ट्रक मालिक ने हादसे की बात कही है। पुलिस को बताया है कि ट्रक पर बालू लदी थी। बालू कैंपियरगंज में उतारा गया था। ट्रक चालक लौट रहा था, इसी बीच हादसा हो गया।
यह हुआ था
सीबीआई के डिप्टी एसपी रूपेश कुमार श्रीवास्तव बृहस्पतिवार देर शाम गोरखपुर-महराजगंज रोड पर गुलरिहा के भटहट के पास थे कि पीछे से ट्रक ने दो बार टक्कर मारी थी। इसके बाद बरगदहीं के पास सड़क किनारे गिट्टी पर अनियंत्रित ट्रक चढ़कर पलट गया था। दबने से चालक की मौत हो गई थी। डिप्टी एसपी ने दो बार टक्कर मारने की वजह से हत्या की साजिश की आशंका जाहिर करते हुए गुलरिहा थाने में तहरीर दी थी। पुलिस ने ट्रक नंबर के आधार पर हत्या की कोशिश का केस दर्ज कर किया है।

तहरीर के आधार पर केस दर्ज है। शुरुआती जांच में हादसे के ही साक्ष्य मिल रहे हैं। अन्य पहलुओं पर जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।
मनोज अवस्थी, एसपी नार्थ
मनोज अवस्थी, एसपी नार्थ