फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Consignment of banned Chinese garlic seized.

Gorakhpur News: प्रतिबंधित चाइनीज लहसुन की खेप पकड़ी

Sun, 30 Aug 2026 02:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sun, 30 Aug 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Consignment of banned Chinese garlic seized.
गोरखपुर। रेलवे स्टेशन गोरखपुर जंक्शन पर रेलवे सुरक्षा बल और अपराध सूचना शाखा की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित चाइनीज लहसुन से भरे 10 पैकेज पकड़े। इन पैकेजों में कुल 523 किलोग्राम लहसुन मिला जिसकी अनुमानित बाजार कीमत 1,56,900 रुपये आंकी गई है। बरामद लहसुन को आगे की विधिक कार्रवाई के लिए कस्टम विभाग गोरखपुर को सौंपा गया है।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 3/4 के पश्चिमी छोर पर स्थित एफओबी के नीचे 10 पैकेज रखे होने की सूचना मिली। सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट और अपराध सूचना शाखा की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। जांच में रेलवे मार्का लगी 10 प्लास्टिक की बोरियां मिलीं जिनसे लहसुन की गंध आ रही थी। पार्सल कार्यालय में जांच कराने पर वाणिज्य अधीक्षक ने बताया कि सभी पैकेज गाड़ी संख्या 15005 से गोरखपुर से देहरादून भेजने के लिए बुक किए गए थे। प्रत्येक बोरी का वजन 52.3 किलोग्राम और कुल वजन 523 किलोग्राम पाया गया।
विज्ञापन

लहसुन के नमूने में मोटा जावा और गुलाबी रंग के लक्षण मिले जिससे प्रथम दृष्टया इसके प्रतिबंधित चाइनीज लहसुन होने की संभावना जताई गई। टीम ने करीब एक किलोग्राम लहसुन नमूने के रूप में सुरक्षित कर सील किया और बाकी माल को भी सुरक्षित बंद कराया। बरामद माल को प्रमाणिकता और आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए कस्टम विभाग को सौंप दिया गया। अधिकारियों के अनुसार लहसुन की अनुमानित कीमत 300 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से 1,56,900 रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------


कोट

प्लेटफाॅर्म संख्या तीन पर जांच के दौरान 523 किलोग्राम प्रतिबंधित लहसुन पकड़ा गया। चाइनीज लहसुन 10 प्लास्टिक की बोरियों में भरा हुआ था। इसकी अनुमानित कीमत एक लाख 56 हजार आंकी गई है। बरामद चाइनीज लहसुन को कस्टम विभाग को सौंपा गया है। - गिरजेश विश्वकर्मा, आरपीएफ प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed