{"_id":"657025f8b86a575577012726","slug":"consent-on-proposal-to-write-india-as-india-in-gorakhpur-municipal-corporation-2023-12-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गोरखपुर नगर निगम में इंडिया को भारत लिखने के प्रस्ताव पर सहमति, बैठक में लिया गया फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गोरखपुर नगर निगम में इंडिया को भारत लिखने के प्रस्ताव पर सहमति, बैठक में लिया गया फैसला
Wed, 06 Dec 2023 01:12 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 06 Dec 2023 01:12 PM IST
सार
मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने कहा कि कार्यकारिणी की बैठक में नगर निगम के पत्राचार में इंडिया की जगह भारत किए जाने की बात रखी गई थी। दो पूर्व उपसभापति ने इस प्रस्ताव को रखकर सबके सामने चर्चा की। इसे कार्यकारिणी की कार्यवाही में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
गोरखपुर नगर निगम।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक मंगलवार को हुई। पूर्व उपसभापति अजय राय और मनु जायसवाल ने नगर निगम की पत्रावलियों में इंडिया की जगह भारत लिखे जाने पर सहमति जताई। उन्होंने मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव से इस मुद्दे को कार्यकारिणी की कार्यवाही में शामिल किए जाने की बात कही। मेयर ने सहमति दी और स्टाफ ऑफिसर को निर्देशित किया।
विज्ञापन
बता दें कि अमर उजाला ने 30 नवंबर को ''निगम में इंडिया की जगह भारत लिखने की तैयारी ''शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसी का संज्ञान लेकर दोनों पूर्व सभापतियों ने कार्यकारिणी के समक्ष इस प्रस्ताव को रखा। अभी तक सिर्फ इंदौर नगर निगम में पत्रावलियों पर इंडिया की जगह भारत लिखा जा रहा है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: दंगा भड़काने के दोषी परवेज परवाज को दो साल का कारावास, 20 साल बाद सजा दिलाने में सफल हुई पुलिस
विज्ञापन
अब गोरखपुर नगर निगम भी इस दिशा में आगे बढ़ रहा है। कार्यकारिणी की बैठक के अंत में पूर्व उपसभापति अजय राय ने प्रस्ताव रखते हुए कहा कि नगर निगम की पत्रावलियों पर इंडिया की जगह भारत का प्रयोग किया जाएगा। ये दोनों संविधानिक शब्द हैं और भारत के संविधान में एक साथ दर्ज हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भी इच्छा है कि इंडिया की जगह भारत या हिंदुस्तान का प्रयोग हो।
Trending Videos
पूर्व उपसभापति मनु जायसवाल ने भी अपनी सहमति दी। कहा, दूसरे सरकारी विभागों में भारत लिखना शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री ने भी 2014 में लोकसभा में इंडिया नाम को बदलने का प्रस्ताव रखा था। इसके अलावा बीते पांच सितंबर को राष्ट्रपति की ओर से दिए गए जी-20 के डिनर निमंत्रण पर ‘प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया’ की जगह ‘प्रेसिडेंट ऑफ भारत’ लिखा निमंत्रण पत्र भेजा गया था। इसके कुछ दिनों के बाद इंदौर नगर निगम में भी इंडिया की जगह भारत कर दिया गया।
इसे भी पढ़ें: 'लेक क्वीन' क्रूज में मिलेगा 5 स्टार होटल का मजा, जल्द ले पाएंगे इसका आनंद