फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Congressmen put up missing posters of Union Minister Smriti Irani and State Minister Swati Singh

गोरखपुर: कांग्रेसियों ने लगाया केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और प्रदेश मंत्री स्वाति सिंह की गुमशुदगी का पोस्टर

Sun, 04 Oct 2020 01:53 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 04 Oct 2020 01:53 PM IST
विज्ञापन
Congressmen put up missing posters of Union Minister Smriti Irani and State Minister Swati Singh
कांग्रेसियों ने गाया पोस्टर। - फोटो : अमर उजाला।

हाथरस मामले में पीड़िता के परिवार के पक्ष में कुछ न बोलने का आरोप लगाते हुए कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार की मंत्री स्मृति ईरानी और प्रदेश सरकार की मंत्री स्वाति सिंह की गुमशुदगी का पोस्टर लगाया है। रविवार सुबह कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिला महासचिव अनवर हुसैन और वरिष्ठ कांग्रेस नेता नवीन सिन्हा के नेतृत्व में बेतियाहाता इलाके में कई जगह दो मंत्रियों को गुमशुदा बताते हुए पोस्टर लगाए गए। पोस्टर में लिखा है कि, 'हाथरस की बेटी को न्याय कब दिलाएंगी, दूसरे की बेटी को अपनी बेटी कब समझेंगी।' इसके नीचे स्मृति ईरानी और स्वाति सिंह की तस्वीर लगी है।

विज्ञापन


अनवर हुसैन ने कहा कि हाथरस मामले में पूरे देश में उबाल है। समाज का हर वर्ग इसका विरोध कर रहा है लेकिन भाजपा की दोनों मंत्री चुप हैं। जब यह विपक्ष में थीं तो महिलाओं से होने वाले उत्पीड़न के हर मामले में अपनी आवाज बुलंद करती थीं। इनको यह जानना होगा कि यह पहले महिला हैं फिर किसी राजनैतिक दल की सदस्य या कार्यकर्ता हैं। महिला उत्पीड़न पर इनको भी आवाज बुलंद करनी चाहिए।
विज्ञापन


अत्याचार की हदें पार कर रही है प्रदेश सरकार: विश्वविजय
कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विश्वविजय सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार अत्याचार की सारी हदें पार कर गई है। हाथरस में दुष्कर्म पीड़ित बेटी के शव को परिजनों को देखने नहीं दिया गया। रातों रात उसका शव जला दिया गया। हाथरस जा रहे नेताओं को रास्ते में रोका जा रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता पुलिस की लाठियों से डरने वाले नहीं हैं, वह हाथरस की बेटी को इंसाफ दिलाकर रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed