फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   congress

कांग्रेस नेताओं ने यूनिवर्सिटी के शिक्षक के खिलाफ तहरीर दी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2020 10:10 PM IST
विज्ञापन
congress
गोरखपुर। कांग्रेस नेताओं ने शनिवार को गोरखपुर विश्वविद्यालय में तैनात शिक्षक के खिलाफ कैंट थाने में तहरीर दी। आरोप है कि अपने फेसबुक आइडी से वह कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं व पार्टी के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी कर रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष सुमित पांडेय ने कहा कि सहायक आचार्य प्रशांत शाही कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओ के बारे में आधारहीन एवं असत्य आरोप लगाने के साथ ही छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। विरोध करने पर उन्होंने अपनी फेसबुक आइडी में परिवर्तन करने के साथ ही पोस्ट डिलीट कर दिया है। लेकिन उनके पोस्ट का स्क्रीनशॉट सुरक्षित कर पुलिस को दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक कैंट रवि राय ने बताया कि साइबर सेल की मदद से जांच की जा रही है। साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed