फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Congress Party Padayatra started from Rani Laxmi Bai Park in gorakhpur

आरक्षण बचाओ यात्रा में बोले कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष, 'पिछड़ों व वंचितों का हक छीन रही भाजपा'

Fri, 06 Mar 2020 07:14 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: vivek shukla Updated Fri, 06 Mar 2020 07:14 PM IST
विज्ञापन
Congress Party Padayatra started from Rani Laxmi Bai Park in gorakhpur
नगर निगम से जुलूस निकालाते कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व अन्य। - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि भाजपा पिछड़ों और वंचितों को उनके अधिकार से वंचित करने का षड़यंत्र रच रही है। प्रोन्नति में आरक्षण को समाप्त करना इसी का हिस्सा है। कांग्रेस इसको सफल नहीं होने देगी। सड़क से लेकर संसद तक इसकी लड़ाई लड़ेगी।
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी अति पिछड़ा एवं अनुसूचित वर्ग की ओर से आयोजित आरक्षण बचाओ यात्रा के प्रथम चरण की शुरुआत के मौके पर कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। यात्रा की शुरुआत नगर निगम के लक्ष्मी बाई पार्क से हुई। टाउनहाल स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद यात्रा बैंक रोड होते हुए विजय चौराहा, सिनेमा रोड फिर इंदिरा तिराहा पहुंची।
विज्ञापन


इंदिरा गांधी गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण के बाद कचहरी चौराहा, तहसील रोड होते हुए डॉ. भीमराव आंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण के साथ यात्रा समाप्त हुई। यहां कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए लल्लू ने कहा कि केंद्र और राज्य दोनों सरकारें पिछड़ों को उनका हक देने में आनाकानी कर रही हैं। आरक्षण को खत्म कर संघ के विधान को लागू करने की कोशिश हो रही है। कांग्रेस इसे कामयाब नहीं होने देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष निर्मला पासवान, अति पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष भगवती प्रसाद चौधरी, राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत, प्रदीप नरवार, देवेंद्र निषाद, शहला अहरारी, सोनिया शुक्ला, अरुण कुमार अग्रहरी, हरिद्वार पांडेय, तलत अजीज, डॉ. सैयद जमाल, राकेश यादव, प्रवीण पांडेय, जितेंद्र पांडेय, अनवर हुसैन, महेंद्र मोहन तिवारी, दयानंद सिंह दुसाद, प्रवीण पासवान, संदीप गोरखपुरी, जयंत पाठक, स्नेहलता, कुसुम पांडेय, बादल चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed