{"_id":"618e845ae5393a270814d58a","slug":"condition-of-woman-injured-in-dispute-over-keeping-straw-critical-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: पुआल रखने के विवाद में घायल महिला की हालत गंभीर, पीजीआई में चल रहा है इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: पुआल रखने के विवाद में घायल महिला की हालत गंभीर, पीजीआई में चल रहा है इलाज
Fri, 12 Nov 2021 08:42 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 12 Nov 2021 08:42 PM IST
सार
मृतक बबलू की मां जानकी का पीजीआई में चल रहा है इलाज, मंगलवार रात में सरहरी गांव के बनकटवा में हुई थी वारदात, घटना में नामजद चौथे आरोपित को गुलरिहा पुलिस ने भेजा जेल।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के गुलरिहा थाना क्षेत्र की ग्रामसभा सरहरी के टोला बनकटवा में पुआल रखने के विवाद में जिस युवक की पीटकर हत्या हुई थी, उसकी मां पीजीआई में सांसों के लिए संघर्ष कर रही हैं। महिला का ऑपरेशन हुआ है, लेकिन हालत गंभीर है। ग्रामीणों ने चंदा जुटाकर इलाज के लिए मदद राशि भेजी है। वहीं पुलिस ने मामले में नामजद चौथे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
मंगलवार रात सरहरी के टोला बनकटवा में दरवाजे के सामने रखे पुआल को हटाने की बात को लेकर दो पक्ष में मारपीट हो गई। एक पक्ष के एक युवक समेत परिवार के सभी सदस्यों को दूसरे पक्ष ने निर्ममता से पीटा था। घायल युवक बबलू की लखनऊ ले जाते समय मौत हो गई जबकि उसकी मां जानकी देवी का पीजीआई में इलाजरत हैं। आर्थिक रूप से कमजोर इस परिवार की मदद के लिए लोगों ने चंदा जुटाकर दिया है। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार को ऑपरेशन हुआ है, लेकिन हालत अभी ठीक नहीं है।
विज्ञापन
मृतक के भाई गोविंद की तहरीर पर इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों जगरोपन, सचिन, अंगद, बालकेश व रामकेश के खिलाफ गैर इरादतन हत्या समेत कई अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया था। पुलिस ने नामजद सचिन, रामसागर व अंगद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। शुक्रवार को चौथे आरोपित जगरोपन को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बालकेश अभी पुलिस के पकड़ से दूर है।
विज्ञापन