फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Conciliation agreement is the best way to resolve family disputes: Sangeeta

Gorakhpur News: शोहदा हो या फिर घर में कोई करें प्रताड़ित...डायल करें 1090

Mon, 16 Oct 2023 12:32 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Oct 2023 12:32 PM IST
विज्ञापन
Conciliation agreement is the best way to resolve family disputes: Sangeeta
गोरखपुर। शोहदा हो या फिर घर में कोई प्रताड़ित करें, इसे सहना नहीं हैं, इसकी शिकायत पुलिस में करनी ही चाहिए। महिलाओं की समस्या के समाधान के लिए 1090 हेल्पलाइन नंबर भी है। इसके अलावा दूसरे नंबरों डायल 112 या फिर थाने पर भी शिकायत कर सकती हैं। पुलिस महिलाओं की तत्काल मदद के लिए आगे आएगी।
विज्ञापन

ये बातें एसपी क्राइम इंदु प्रभा सिंह ने नौकायन पर मिशन शक्ति फेज चार अभियान के तहत आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में कहीं। एसपी क्राइम ने कहा कि कई बार आप की चुप्पी की वजह से शोहदा का मन बढ़ जाता है और फिर वह ऐसी हरकत कर देता है कि परेशानी झेलनी पड़ जाती है।
विज्ञापन

कहा कि अगर समय रहते पुलिस को इसकी जानकारी दी जाए तो पुलिस उस पर कार्रवाई कर देगी और फिर वह हिम्मत नहीं कर पाएगा। उन्होंने महिलाओं को बताया कि घर व समाज में कुछ लोग ऐसे हैं, जो महिलाओं को परेशान करते हैं। महिलाएं अक्सर चुप हो जाती हैं, जो गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं की सुरक्षा पुलिस की जिम्मेदारी है। इसके लिए महिला पुलिस भी तैनात हैं, जो हर संभव मदद को पहुंचती हैं। एसपी ने महिलाओं और बालिकाओं को स्वयं के विरुद्ध होने वाले अपराधों एवं उत्पीड़न के त्वरित रोकथाम के लिए महिला संबंधी कानूनी प्रावधानों, सरकार द्वारा चलाई जा रहीं विभिन्न योजनाओं, प्रदेश एवं जनपद स्तर पर संचालित विभिन्न नंबरों की जानकारी दी।

उन्होंने हेल्पलाइन नंबर तथा वीमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्प लाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, एंबुलेंस सेवा 108, साइबर हेल्पलाइन 1930 और थानों के सीयूजी नंबर आदि नंबरों की जानकारी दी। इस दौरान मिशन शक्ति टीम, अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed