{"_id":"6a6280667201010009027fda","slug":"concerns-regarding-the-preservation-of-bodies-due-to-a-lack-of-deep-freezers-acs-and-repair-facilities-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1395024-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बीआरडी मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में अव्यवस्था, पुलिस ने डीएम को भेजी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बीआरडी मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में अव्यवस्था, पुलिस ने डीएम को भेजी रिपोर्ट
विज्ञापन
गोरखपुर। बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज स्थित मोर्चरी हाउस अव्यवस्था के मामले सामने आने पर गुलरिहा पुलिस ने जांच कर रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी है। इसमें शवों को सुरक्षित रखने में आ रही दिक्कतों का उल्लेख किया गया है। पुलिस ने आशंका जताई है कि व्यवस्था में सुधार नहीं होने पर कानून व्यवस्था से जुड़ी समस्या उत्पन्न हो सकती है।
थाना गुलरिहा की ओर से भेजी गई रिपोर्ट के अनुसार, मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मृत मरीजों और जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से पोस्टमार्टम के लिए लाए गए शवों को मोर्चरी हाउस में रखा जाता है। कुछ महीने से वहां कई मूलभूत सुविधाओं की कमी सामने आ रही है। मोर्चरी में लाइट, पंखा, एसी और डीप फ्रीजर की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से शवों को सुरक्षित रखने में परेशानी हो रही है।
रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया गया है कि बारिश के दौरान मोर्चरी की छत से पानी टपकने और शवों के भीगने की समस्या का भी जिक्र किया गया है। इसके अलावा विसरा सुरक्षित रखने के लिए भी समुचित व्यवस्था नहीं होने की बात कही गई है। मोर्चरी की टूटी खिड़कियों और जर्जर भवन की स्थिति को लेकर भी चिंता जताई गई है। रिपोर्ट के अनुसार, टूटी खिड़कियों के रास्ते चूहों व अन्य जीव-जंतुओं के अंदर पहुंचने की आशंका रहती है, जिससे शवों को नुकसान पहुंच सकता है। वहीं, भवन की खराब स्थिति को देखते हुए किसी अप्रिय घटना की आशंका से भी इन्कार नहीं किया गया है।
विज्ञापन
गुलरिहा पुलिस ने डीएम से मोर्चरी हाउस में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश देने का अनुरोध किया है। रिपोर्ट की प्रतिलिपि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुख्य चिकित्साधिकारी और बीआरडी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य को भी भेजी गई है।