फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   committing suicide by hanging from fan message will reach hotel and guest house operator

अविष्कार: ITM गीडा के चार छात्रों ने तैयार किया डिवाइस, पंखे से लटककर खुदकुशी करने पर पहुंचेगा मैसेज

Sat, 24 Jun 2023 03:34 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 24 Jun 2023 03:34 PM IST
सार

एंटी सुसाइड फैन में लगे ट्रांसमीटर सेंसर स्प्रिंग 30 किलो से ज्यादा वजन का दबाव पड़ने पर पंखा नीचे आ जाएगा। सौ मीटर दूर रखे रिसीवर तक अलार्म के साथ रूम नंबर की जानकारी पहुंच जाएगी। ये रिसीवर होटल गेस्ट हाउस के कर्मचारियों के पास लगा होगा।

विज्ञापन
committing suicide by hanging from fan message will reach hotel and guest house operator
डिवाइस के बारे में जानकारी देते बीटेक कंप्यूटर साइंस के छात्र। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

होटल, गेस्ट हाउस या हॉस्टल में पंखे से लटककर खुदकुशी की कोशिश करने पर उसके संचालक तक इसका मैसेज पहुंच जाएगा। इससे समय रहते आवश्यक कदम उठाया जा सकता है। इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट (आईटीएम), गीडा के बीटेक कंप्यूटर साइंस के छात्रों ने ऐसा डिवाइस तैयार किया है।

विज्ञापन


आईटीएम प्रशासन के मुताबिक बीटेक कंप्यूटर साइंस प्रथम वर्ष के चार छात्रों अविनाश वरुण, अनुराग पांडेय, अनुप्राश गौतम, आदित्य चौधरी ने मिलकर स्मार्ट वायरलैस एंटी-सुसाइड सीलिंग फैन रॉड का आविष्कार किया है। यह स्मार्ट एंटी सुसाइड फैन रॉड वायरलैस टेक्नोलॉजी से लैस है।
विज्ञापन


यदि कोई व्यक्ति किसी होटल, गेस्ट हाउस या हॉस्टल के कमरे में पंखे से लटक कर खुदकुशी की कोशिश करेगा तो रूम नंबर के साथ घटना की जानकारी होटल मैनेजर, हॉस्टल के वार्डन, गेस्ट हाउस संचालक तक अलार्म इंडिकेटर लाइट के माध्यम से पहुंच जाएगा। इससे समय रहते कमरे में पहुंचकर व्यक्ति की जान बचाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: 1998 की बाढ़ से भी नहीं चेते, हर 50 कदम पर बांध में गड्ढे और चूहों के बिल
 

30 किलो से ज्यादा वजन पर पंखा आ जाएगा नीचे, बजने लगेगा अलार्म

एंटी सुसाइड फैन में लगे ट्रांसमीटर सेंसर स्प्रिंग 30 किलो से ज्यादा वजन का दबाव पड़ने पर पंखा नीचे आ जाएगा। सौ मीटर दूर रखे रिसीवर तक अलार्म के साथ रूम नंबर की जानकारी पहुंच जाएगी। ये रिसीवर होटल गेस्ट हाउस के कर्मचारियों के पास लगा होगा।

एक महीने में किया तैयार
आईटीएम कॉलेज के निदेशक डॉ एनके सिंह ने बताया कि हमारे कॉलेज में इनोवेशन स्टार्टअप सेल है, जिसमें छात्र अपने इनोवेटिव आइडिया पर रिसर्च कर देश व समाज हित में विज्ञान के क्षेत्र नए-नए अविष्कार करते हैं। इस स्मार्ट वायरलैस एंटी-सुसाइड सीलिंग फैन रॉड बनाने में एक महीने का समय लगा है और मात्र 750 रुपये का खर्च आया है। इसमें हाई फ्रिक्वेंसी ट्रांसमीटर, रिसिवर, फैन रॉड, 9 वोल्ट बैटरी, अलार्म इंडिकेटर का इस्तेमाल किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed