{"_id":"60a0d75c8ebc3edd4717b7c2","slug":"commissioners-meeting-to-deal-with-post-covid-effect-and-protect-against-third-wave-of-corona-in-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: कमिश्नर ने पोस्ट कोविड प्रभाव से निपटने के लिए दिए खास निर्देश, बोले- एक सप्ताह में टॉस्क फोर्स तैयार करे कार्ययोजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: कमिश्नर ने पोस्ट कोविड प्रभाव से निपटने के लिए दिए खास निर्देश, बोले- एक सप्ताह में टॉस्क फोर्स तैयार करे कार्ययोजना
Sun, 16 May 2021 02:05 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 16 May 2021 02:05 PM IST
सार
उन्होंने कहा कि टास्क फोर्स नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्र में लोगों के लिए इस संबंध में नीति भी तैयार करे। इस नीति निर्देशिका को मंडल के सभी जिलों के जिलाधिकारी प्रचारित कराएंगे।
विज्ञापन
कमिश्नर जयंत नार्लिकर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर के कमिश्नर जयंत नार्लिकर ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), बीआरडी मेडिकल कालेज एवं आरएमआरसी की टास्क फोर्स को पोस्ट कोविड प्रभाव से निपटने और कोरोना की तीसरी लहर से बचाव के संबंध में कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने एक सप्ताह के अंदर इसकी रिपोर्ट भी मांगी है।
शनिवार को कमिश्नर ने उक्त निर्देश कोरोना से ठीक होने के बाद अन्य समस्याओं (पोस्ट कोविड प्रभाव) से निपटने एवं कोरोना की तीसरी लहर से बचाव के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाने के लिए आयोजित बैठक के दौरान दी। कमिश्नर ने कहा कि एम्स की ओर से पोस्ट कोविड समस्याओं के निराकरण के लिए टेलीकाल की सुविधा शुरू की गई है। 0551-2205599 पर कॉल कर कोई भी कोरोना के बाद आने वाली समस्याओं के निराकरण के लिए विशेषज्ञों से सलाह ले सकता है।
उन्होंने कहा कि टास्क फोर्स नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्र में लोगों के लिए इस संबंध में नीति भी तैयार करे। इस नीति निर्देशिका को मंडल के सभी जिलों के जिलाधिकारी प्रचारित कराएंगे। कोरोना के बाद आने वाली समस्याओं से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग के एमओआइसी व सीएमएस को प्रशिक्षण देने के लिए बीआरडी एवं एम्स से अनुरोध किया गया है।

सभी जिलों के मुख्य चिकित्साधिकारियों को कमिश्नर ने निर्देश दिया कि अपने जिले में वे फ्रंटलाइन कर्मचारियों को अनिवार्य रूप से कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज देना सुनिश्चित करें। कुपोषित बच्चों और उनसे जुड़े क्षेत्रों में टीकाकरण अभियान चलाया जाए। कमिश्नर ने मंडल में मौजूद पीडियाट्रिक आइसीयू को और अधिक समृद्ध करने का निर्देश दिया।
उन्होंने दवाओं एवं चिकित्सा कर्मियों की उपलब्धता सुनिश्चित करने को भी कहा। बैठक में डीआइजी डॉ. प्रीतिंदर सिंह, सभी जिलों के जिलाधिकारी, आरएमआरसी के निदेशक डॉ. रजनीकांत, सभी जिलों के मुख्य चिकित्साधिकारी, एम्स के डॉक्टर, मेडिकल कॉलेज के डॉ. माहिम मित्तल, डॉ. राजकिशोर आदि उपस्थित रहे।