Gorakhpur News: मूंगफली के दाने गिनवाकर वसूल लिए चार लाख रुपये, ठेका देने के बहाने लालच देकर फंसाया
ठगों ने पहले ठेके की बात की और फिर मूंगफली खेल से लाखों कमाने का लालच दिया और फिर दो बार में चार लाख रुपये वसूल लिए। अब पीड़ित व्यापारी ने कैंट थाने में अशोक यादव व तीन अज्ञात के खिलाफ जालसाजी का केस दर्ज कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विस्तार
लकड़ी के व्यापारी को ठेका देने के बहाने होटल में बुलाकर चार लाख रुपये वसूलने का मामला सामने आया है। ठगों ने पहले ठेके की बात की और फिर मूंगफली खेल से लाखों कमाने का लालच दिया और फिर दो बार में चार लाख रुपये वसूल लिए। अब पीड़ित व्यापारी ने कैंट थाने में अशोक यादव व तीन अज्ञात के खिलाफ जालसाजी का केस दर्ज कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, बेलीपार के बिस्टौली खुर्द निवासी पंचम निषाद बेलीपार में लकड़ी के फर्नीचर का शोरूम चलाते हैं। पुलिस को दी तहरीर में उन्होंने बताया है कि उनके दुकान पर एक व्यक्ति बाइक से आया और फर्नीचर पर पालिश लगाने का ठेका देने के लिए उन्हें शहर के मोहद्दीपुर स्थित एक होटल में बुलाया।
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में 65 सब इंस्पेक्टर के कार्यक्षेत्र में बदलाव, जानिए किसे कहां मिली तैनाती
चार मार्च को होटल में पहुंचे तो उन्हें फर्नीचर का सैंपल दिखाकर नाप दिया गया। फिर उनसे कहा गया कि आप बैठिए और चाय पीजिए, हम लोग मैडम के आते ही चेक साइन कराकर एडवांस दे देंगे। पंचम वहां बैठ गए। आरोप है कि इस दौरान उन्हें मूंगफली के दाना गिनने को दिए गए। पहले चक्र के खेल में उन्हें 30 लाख रुपये जीतने की जानकारी दी गई। फिर उनसे दोबारा मूंगफली गिनवाई गई, जिसमें 45 लाख हारना बताया गया।
इसके बाद आरोपियों ने पंचम को धमकी देकर दो लाख रुपये वसूल लिए। आरोप है कि दोबारा उन्हीं लोगों ने फोन कर छह मार्च को पंचम को धोखे से देवरिया बुलाया। वहां भी उनसे दो लाख नकद वसूल लिए। इस तरह पंचम के साथ दो बार में चार लाख रुपये वसूल लिए गए। जिसके बाद पंचम ने मंगलवार को तहरीर दी। कैंट के प्रभारी निरीक्षक रणधीर मिश्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.