फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CO Gola Darvesh Kumar stated that the police have sent the body for a post-mortem examination.

Gorakhpur News: पोखरी में डूबने से ससुराल में रह रहे युवक की मौत

Fri, 07 Aug 2026 02:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Fri, 07 Aug 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
CO Gola Darvesh Kumar stated that the police have sent the body for a post-mortem examination.
गोला। थाना क्षेत्र के गेनुआडीह गांव में बृहस्पतिवार शाम पोखरी में डूबने से ससुराल में रह रहे 38 वर्षीय बलराम की मौत हो गई। वह क्षेत्र के सरम गांव के रहने वाले थे। वह मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। बृहस्पतिवार अपराह्न वह गांव के बगल स्थित भूपगढ़ गांव के पोखरे में नहाने गए थे। इस दौरान गहरे पानी में चले जाने से डूब गए।
विज्ञापन

घटना के समय पोखरे के आसपास कोई मौजूद नहीं था। शाम के समय कुछ ग्रामीण पोखरे की ओर गए तो उन्होंने पानी में शव उतराता देखा। इसकी जानकारी उन्होंने तत्काल बलराम के ससुराल वालों को दी। सीओ गोला दरवेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed