{"_id":"60982bbb53f7b600f800ca6e","slug":"cm-yogi-will-review-corona-programs-today-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर : सीएम योगी आज करेंगे कोरोना कार्यक्रमों की समीक्षा, फिर अयोध्या कूच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर : सीएम योगी आज करेंगे कोरोना कार्यक्रमों की समीक्षा, फिर अयोध्या कूच
Mon, 10 May 2021 12:06 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 10 May 2021 12:06 AM IST
सार
- बीआरडी मेडिकल कॉलेज के सभागार में होगी बैठक, गोरखपुर छोड़ जूम एप से जुड़ेंगे सभी अधिकारी
- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरगांवा में कोविड 19 की रोकथाम के लिए वैक्सीनेशन कार्यक्रम का करेंगे निरीक्षण
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एम्स में निर्माणाधीन कोविड अस्पताल का भी कर सकते हैं निरीक्षण
विज्ञापन
सीएम योगी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दो दिवसीय दौरे पर रविवार की शाम गोरखपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को बीआरडी मेडिकल कॉलेज में कोरोना 19 के नियंत्रण के लिए गोरखपुर और बस्ती में किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन
इसके पूर्व वे चरगांवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में वैक्सीनेशन अभियान का भी निरीक्षण करेंगे। साथ ही मुख्यमंत्री एम्स में निर्माणाधीन कोविड अस्पताल का भी निरीक्षण करने जा सकते हैं। उसके बाद वह अयोध्या (फैजाबाद) के लिए रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सोमवार को 11 बजे बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज जाएंगे। वह वहां कोविड वार्डो का निरीक्षण करने के बाद कॉलेज सभागार में जिले के अधिकारियों और गोरखपुर एवं बस्ती मण्डल के जिलों के अधिकारियों से वर्चुअल बैठक करेंगे। इस बैठक में दोनों मण्डल में कोरोना संक्रमण को रोकने और पीड़ित लोगों के उपचार को लेकर किए जा रहे कार्यों की वह जानकारी लेने के साथ ही जरूरी दिशा निर्देश देंगे।
विज्ञापन
यह भी बताएंगे कि शासन स्तर पर और क्या तैयारियां की जा रही हैं। इस बैठक में सभी जिलों में गठित टीम 9 के अधिकारी भी वर्चुअल जुड़ेंगे। मेडिकल कॉलेज में बैठक के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) जाएंगे। बता दें कि मुख्यमंत्री की पहल पर एम्स में विमान निर्माता कंपनी बोइंग द्वारा 200 बेड के आईसीयू युक्त अस्पताल बनाने की तैयारी की जा रही है।