{"_id":"68e624514237c51ce2099cb1","slug":"cm-yogi-will-celebrate-diwali-in-vantangiya-village-in-gorakhpur-will-arrive-on-october-20-2025-10-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 20 अक्टूबर को आएंगे वनटांगिया गांव, ग्रामवासियों के साथ मनाएंगे दीपावली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 20 अक्टूबर को आएंगे वनटांगिया गांव, ग्रामवासियों के साथ मनाएंगे दीपावली
Wed, 08 Oct 2025 02:14 PM IST
रोहित सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: रोहित सिंह
Updated Wed, 08 Oct 2025 02:14 PM IST
सार
वनटांगियों को सामान्य नागरिक जैसा हक दिलाने की लड़ाई शुरू करने वाले सीएम योगी ने वर्ष 2009 से वनटांगिया समुदाय के साथ दीपोत्सव मनाने की परंपरा शुरू की।
विज्ञापन
सीएम योगी के आगमन को लेकर प्रशासनिक और पुलिस के अधिकारियों ने की बैठक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हर वर्ष की तरह इस बार भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दीपावली के पावन पर्व पर वनटांगिया ग्रामवासियों के साथ दीपोत्सव मनाएंगे। मुख्यमंत्री 20 अक्टूबर को जंगल तिनकोनिया नंबर-3 वनटांगिया गांव पहुंचेंगे, जहां वे ग्रामीणों के साथ दीप जलाकर, मिठाई बांटकर और उपहार वितरित कर दीपावली की खुशियाँ साझा करेंगे।
सीएम योगी आदित्यनाथ का वनटांगिया गांव के लोगों से विशेष लगाव है। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियाँ जोरों पर हैं।
बता दें कि सांसद रहते हुए भी मुख्यमंत्री प्रत्येक दिवाली में वनटांगिया गांव में जाते रहे हैं। वनटांगियों को सामान्य नागरिक जैसा हक दिलाने की लड़ाई शुरू करने वाले सीएम योगी ने वर्ष 2009 से वनटांगिया समुदाय के साथ दीपोत्सव मनाने की परंपरा शुरू की। मुख्यमंत्री बनने के बाद भी सीएम योगी इस परंपरा का निर्वाह करना नहीं भूलते हैं। वे बच्चों को मिठाई, काॅपी-किताब और आतिशबाजी का उपहार देते हैं।