{"_id":"66558daaec45c198a60cda7a","slug":"cm-yogi-spent-time-with-children-in-gorakhnath-temple-got-photographed-2024-05-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गोरखनाथ मंदिर में बच्चों संग सीएम योगी ने बिताया समय- फोटो खिंचवाई, उपहार में दिए चॉकलेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गोरखनाथ मंदिर में बच्चों संग सीएम योगी ने बिताया समय- फोटो खिंचवाई, उपहार में दिए चॉकलेट
Tue, 28 May 2024 01:24 PM IST
रोहित सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: रोहित सिंह
Updated Tue, 28 May 2024 01:24 PM IST
विज्ञापन
बच्चों संग सीएम योगी ने फोटो खिंचवाई
- फोटो : अमर उजाला
गोरखनाथ मंदिर में प्रातः भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री ने बच्चों को अपने पास बुलाकर बात की और चाकलेट देने के बाद वहां बहुत सारे बच्चों के साथ फोटो खिंचवाई। लोकसभा चुनाव प्रचार के कई कार्यक्रमों में सम्मिलित होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार शाम गोरखनाथ मंदिर पहुंचे थे।
मंदिर परिसर स्थित अपने आवास में रात्र विश्राम करने के बाद रविवार सुबह उनकी दिनचर्या परंपरागत रही। महायोगी गुरु गोरखनाथ का दर्शन पूजन करने के बाद उन्होंने अपने ब्रह्मलीन गुरुदेव महंत अवेद्यनाथ की समाधि पर जाकर मत्था टेका और उनका आशीर्वाद लिया।
तत्पश्चात हर बार की तरह वह मंदिर परिसर के भ्रमण पर निकले। इस दौरान परिसर में उनकी नजर बड़ी संख्या में आए श्रद्धालुओं पर गई तो वह उनके पास पहुंच गए। गुरु गोरखनाथ का दर्शन पूजन करने आए इन श्रद्धालुओं में कुछ स्थानीय थे तो बहुत से लोग गुजरात, महाराष्ट्र, बिहार और छतीसगढ़ से आए थे।