फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   cm yogi send help of 10 lakh rupees for four years old girl

यूपी: चार साल की मासूम के लिवर ट्रांसप्लांट के लिए मांगी जा रही थी मदद, सीएम योगी ने भेजी 10 लाख की मदद

Thu, 20 May 2021 09:18 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 20 May 2021 09:18 PM IST
सार

दिल्ली के वसंत कुंज स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ लीवर एंड बिलियरी साइंस हॉस्पिटल के पेडियाट्रिक हेप्टालजी वार्ड में भर्ती है शिवा

विज्ञापन
cm yogi send help of 10 lakh rupees for four years old girl
सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सोशल मीडिया पर गुरुवार को सीएम योगी आदित्यनाथ की जमकर तारीफ हो रही है। ऐसा इसलिए क्योंकि उन्होंने लिवर की समस्या से जूझ रही चार साल की बेटी शिवा पांडेय की मदद का बीड़ा उठाया है। मुख्यमंत्री ने बेटी के इलाज के लिए 10 लाख रुपये की मदद की है। इस मदद के बाद परिजनों को उम्मीद है कि अब उनकी बेटी का लिवर ट्रांसप्लांट हो जाएगा। बेटी के लीवर के लिए पिता अपना लीवर दान भी कर रहे हैं। मौजूदा समय में चार साल की मासूम दिल्ली के लीवर एंड बिलियरी साइंस इल्बस हॉस्पिटल में भर्ती है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक पादरी बाजार के रहने वाले सत्येंद्र पांडेय परिवार के साथ दिल्ली में रहते हैं। वह दिल्ली में प्राइवेट करते हैं। बेटी शिवा का इलाज वह पिछले छह महीने से करा रहे हैं। कोरोना संक्रमण के दौरान सत्येंद्र के माता पिता की मौत भी अप्रैल माह के पहले सप्ताह में हो गई। इस बीच बेटी की तबीयत बिगड़ने लगी तो डॉक्टरों ने जवाब दे दिया। इसके बाद शिवा के लिवर ट्रांसप्लांट के लिए डॉक्टरों ने 20 लाख रुपये की खर्चा बताया।
विज्ञापन


शिवा का इलाज दिल्ली के वसंत कुंज स्थित इंस्टीट्यूट आफ लीवर एंड बिलियरी साइंस हॉस्पिटल में के पीडियाट्रिक हेप्टालजी वार्ड में बेड नंबर -18 पर डॉ विक्रांत सूद कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि हर दिन 40 से 30 हजार रुपये का खर्च आ रहा। परेशान हाल सत्येंद्र ने अपने परिचित साहित्यकार दयानंद पांडेय को कॉल किया। दयानंद पांडेय अपने फेसबुक वॉल पर सत्येंद्र का नाम,अकाउंट नंबर और मोबाइल नंबर शेयर करते हुए लोगों से अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सोशल मीडिया पर विदेशों से भी मांगी गई शिवा के लिए मदद

सोशल मीडिया पर पर बेटी शिवा के लिए मदद मांगी गई। तंजनिया में रहने वाली लेखिका प्रियंका ओम ने मार्मिक संदेश वायरल किया। उनके अलावा कई लोगों ने भी उसे शेयर करके मदद मांगी। इसका नतीजा यह रहा कि शिवा के पिता के अकाउंट में तकरीबन 8.60 लाख रुपये पहुंच चुके थे।

वायरल पोस्ट सीएम योगी आदित्यनाथ तक पहुंची
सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संज्ञान में आ गया। इसके बाद शिवा के उपचार के लिए अस्पताल से इस्टीमेट मांगा गया। बुधवार को अस्पताल ने 20 लाख रुपये का इस्टीमेट दिया, जिसे मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार शलभ मणि त्रिपाठी को भेजा गया। उन्होंने 10 लाख रुपए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा स्वीकृत किए जाने की सूचना दी है। इस पर परिजनों के खुशी का ठीकाना नहीं है। परिजनों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed