फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi reviewed preparations and development works of Gorakhpur Festival Khichdi Fair

Gorakhpur News: सीएम योगी ने की समीक्षा बैठक, बोले- महोत्सव में लगाएं गोरखपुर के इतिहास पर आधारित प्रदर्शनी

Mon, 01 Jan 2024 04:53 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 01 Jan 2024 04:53 PM IST
सार

सीएम योगी ने कहा कि विगत वर्षों के महोत्सव में जो कलाकार प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके हैं, उनकी बजाय नए स्थानीय कलाकारों को मौका दिया जाए। महोत्सव के स्टॉल्स का उद्घाटन जनप्रतिनिधियों से कराया जाए।

विज्ञापन
CM Yogi reviewed preparations and development works of Gorakhpur Festival Khichdi Fair
गोरखपुर में सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि 11 से 13 जनवरी तक आयोजित होने वाले गोरखपुर महोत्सव में गोरखपुर के इतिहास पर आधारित प्रदर्शनी लगाई जाए। इसमें गोरखपुर पर केंद्रित विशिष्ट लेखों को लोगों के अवलोकनार्थ रखा जाए। साथ ही लुप्त हो रहे पारंपरिक वाद्य, गायन व नृत्य कलाओं को महोत्सव के जरिये प्रोत्साहित करने के प्रयास किए जाएं।

विज्ञापन


सीएम योगी सोमवार सुबह गोरखनाथ मंदिर के सभाकक्ष में गोरखपुर महोत्सव, खिचड़ी मेला की तैयारियों और जिले के विकास कार्यों की प्रगति को लेकर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर रहे थे। गोरखपुर महोत्सव और खिचड़ी मेला की अब तक हुई तैयारियों की जानकारी लेने के बाद उन्होंने कहा कि जो भी कार्य शेष रह गए हैं, उन्हें शीघ्रता से पूरा कर लिया जाए।
विज्ञापन


महोत्सव की चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि विगत वर्षों के महोत्सव में जो कलाकार प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके हैं, उनकी बजाय नए स्थानीय कलाकारों को मौका दिया जाए। महोत्सव के स्टालों का उद्घाटन जनप्रतिनिधियों से कराया जाए। खिचड़ी मेला को लेकर उन्होंने कहा कि इस मेला में बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा गोरखनाथ को खिचड़ी चढ़ाने आते हैं। ऐसे में उनकी सुरक्षा, सुविधा और सहूलियत में किसी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: गोरखपुर से तीन घंटे में अयोध्या जाइए...दर्शन कर रात में लौट आइए

विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए सीएम योगी ने कहा कि सभी कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता का ध्यान हर हाल में रखा जाए। मुख्यमंत्री ने शीतलहर में आमजन की सुविधा के लिए पर्याप्त संख्या में अलाव जलवाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में स्थान चिन्हित कर अलाव के इंतजाम किए जाएं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed