फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Go to Ayodhya in three hours from Gorakhpur after visiting return at night

Ram Mandir: गोरखपुर से तीन घंटे में अयोध्या जाइए...दर्शन कर रात में लौट आइए

Mon, 01 Jan 2024 02:44 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 01 Jan 2024 02:44 PM IST
सार

अमृत भारत एक्सप्रेस में दोनों तरफ इंजन लगाए गए हैं। आगे का इंजन ट्रेन को खींचेगा और पीछे वाला इंजन धक्का देगा। इसका फायदा यह होगा कि ट्रेन स्टेशन पार करते ही फुल स्पीड में आ जाएगी। इसी प्रकार रुकने में भी कम समय लेगी।

विज्ञापन
Go to Ayodhya in three hours from Gorakhpur after visiting return at night
गोरखपुर पहुंची अमृत भारत ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रधानमंत्री के हाथों उद्घाटन के बाद दरभंगा-आनन्द विहार टर्मिनल के मध्य नई अमृत भारत द्वि-सप्ताहिक एक्सप्रेस साल के प्रथम दिन से नियमित रूप से चलने लगेगी। गोरखपुर स्टेशन पर यह ट्रेन रात में 11.25 बजे पहुंचेगी और बस्ती-मनकापुर स्टेशन पर रुकते हुए रात में 2.35 बजे अयोध्या पहुंच जाएगी। इसी तरह वापसी वाली ट्रेन भी रात में 1.15 बजे अयोध्या से चलेगी और भोर में 4.30 गोरखपुर पहुंचेगी।

विज्ञापन


शनिवार को प्रधानमंत्री ने 05558 अयोध्या धाम-दरभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन किया। अयोध्या को जनकपुर से जोड़ने वाली इस ट्रेन का एक जनवरी से नियमित संचालन होना है। दरभंगा से एक जनवरी से प्रत्येक सोमवार व बृहस्पतिवार और आनंद विहार टर्मिनल से दो जनवरी से प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को चलेगी।
विज्ञापन


इसी प्रकार 15557 दरभंगा-आनंद विहार टर्मिनल अमृत भारत एक्सप्रेस दरभंगा से दोपहर तीन बजे प्रस्थान कर कमतौल से 03.23 बजे, जनकपुर रोड से 03.47 बजे, सीतामढ़ी से 04.30 बजे, बैरगनिया से 04.59 बजे, रक्सौल से शाम 06.30 बजे, नरकटियागंज से 07.30 बजे, बगहा से रात 08.33 बजे, कप्तानगंज से 10.02 बजे, गोरखपुर से 11.25 बजे, बस्ती से 12.34 बजे, मनकापुर से 01.32 बजे, अयोध्या धाम से 02.35 बजे, लखनऊ से 05.10 बजे, कानपुर सेंट्रल से 07.05 बजे, इटावा से 08.27 बजे, टुंडला से 09.37 बजे और अलीगढ़ से 10.37 बजे छूटकर आनंद विहार टर्मिनल 12.35 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: लोगों के लिए मंगलकारी होगा नया साल, जानिए 12 राशियों का राशिफल

इसी प्रकार 15558 आनंद विहार टर्मिनस-दरभंगा अमृत भारत द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस दो जनवरी से प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को आनंद विहार टर्मिनल से 03.10 बजे प्रस्थान कर अलीगढ़ से 04.42 बजे, टुंडला से 05.35 बजे, इटावा से 06.30 बजे, कानपुर सेंट्रल से रात 08.15 बजे, लखनऊ से 10.15 बजे, अयोध्या धाम से 01.15 बजे, मनकापुर से 01.52 बजे, बस्ती से 02.59 बजे, गोरखपुर से 04.35 बजे, कप्तानगंज से 05.20 बजे, बगहा से 06.35 बजे, नरकटियागंज से 07.20 बजे, रक्सौल से 08.10 बजे, बैरगनिया से 09.08 बजे, सीतामढ़ी से 09.50 बजे, जनकपुर रोड से 10.15 बजे और कमतौल से 10.35 बजे छूटकर दरभंगा 11.50 बजे पहुंचेगी।

इस पुश-पुल गाड़ी में एलएसएलआरडी के दो, शयनयान श्रेणी के 12 एवं सामान्य द्वितीय श्रेणी के आठ कोच सहित कुल 22 कोच लगाए जाएंगे।

इसे भी पढ़ें: चिड़ियाघर में न्यू ईयर धमाल में बच्चों की मस्ती, नृत्य-गायन के बीच लगा संगीत का तड़का

मनकापुर में नहीं बदलनी होगी इंजन की दिशा
अमृत भारत एक्सप्रेस में दोनों तरफ इंजन लगाए गए हैं। आगे का इंजन ट्रेन को खींचेगा और पीछे वाला इंजन धक्का देगा। इसका फायदा यह होगा कि ट्रेन स्टेशन पार करते ही फुल स्पीड में आ जाएगी। इसी प्रकार रुकने में भी कम समय लेगी। इसके अलावा मनकापुर स्टेशन पर लाइन बदलते वक्त इंजन की दिशा नहीं बदलनी होगी। इससे समय और श्रम शक्ति में भी बचत होगी।

इसे भी पढ़ें: सीएम योगी बोले- जनता की समस्याओं पर तत्काल हो कार्रवाई, हीलाहवाली अक्षम्य

मोबाइल चार्जिंग के पास लगा है केसिन
अमृत भारत स्टेशन के डिब्बों में चार्जिंग प्वाइंट के पास केसिन लगाया गया है, जिससे मोबाइल को चार्ज करने में अधिक सुविधा मिलेगी। इसके अलावा बाथरूम की फर्श पर पानी बिखरा होने की शिकायत दूर करने के लिए विशेष तौर पर फाइवर की मैट लगाई गई है, जो फर्श पर गिरे अतिरिक्त पानी को सोख लेगा। इससे बाथरूम साफ सुथरा रहेगा।


 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed