फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM yogi reach Seven day tribute ceremony at Gorakhnath temple

गोरखपुर: गोरखनाथ मंदिर पहुंचे सीएम योगी, सात दिवसीय श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन शुरू

Tue, 26 Sep 2023 04:53 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 26 Sep 2023 04:53 PM IST
सार

26 सितंबर से गोरखनाथ मंदिर में शुरू होने जा रही कथा सुनने वालों के लिए मंदिर की ओर से प्रतिदिन निशुल्क बस सेवा दोपहर दो बजे से विभिन्न रास्तों पर उपलब्ध होगी।

विज्ञापन
CM yogi reach Seven day tribute ceremony at Gorakhnath temple
गोरखनाथ मंदिर पहुंचे सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ की 54वीं एवं महंत अवेद्यनाथ की 9वीं पुण्यतिथि के अवसर पर सात दिवसीय श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन 27 सितंबर से 03 अक्तूबर तक गोरक्षनाथ मंदिर में होगा। सीएम योगी भी मंगलवार दोपहर को गोरखनाथ मंदिर आ गए हैं।

विज्ञापन


गोरखनाथ मंदिर के मुख्य पुजारी कमलनाथ ने बताया कि 26 सितंबर से 03 अक्टूबर तक सप्तदिवसीय श्रद्धांजलि समारोह में देश के कई संत, महात्मा, धर्माचार्य, समाजसेवी प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने कहा कि दोनाें महंतों का विराट व्यक्तित्व आज भी हमारे लिए प्रेरणास्रोत है। वे राष्ट्रवादी चरित्र एवं आध्यात्मिक चेतना से प्रदीप्त ऐसे संत थे, जो अतीत, अनागत और वर्तमान सबको प्रत्यक्षवत देखते थे। हिंदू समाज के रक्षक थे। सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के प्रबल समर्थक थे। उनकी स्मृतियां हमें नई ऊर्जा देती हैं।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में सीएम योगी: एमएमएमयूटी में प्रशासनिक भवन का किया लोकार्पण,बोले-विकास में तकनीकी संस्थाओं का रोल अहम
विज्ञापन
विज्ञापन


कथा सुनने वाले श्रद्धालुओं के लिए निशुल्क बस सेवा

26 सितंबर से गोरखनाथ मंदिर में शुरू होने जा रही कथा सुनने वालों के लिए मंदिर की ओर से प्रतिदिन निशुल्क बस सेवा दोपहर दो बजे से विभिन्न रास्तों पर उपलब्ध होगी।

इसे भी पढ़ें: रामगढ़ताल में तैरते रेस्टोरेंट में लेना है मनपसंद जायके का स्वाद...अभी थोड़ा इंतजार

इन रास्तों पर मिलेंगी बसें
  • लालडिग्गी पार्क-बाबा चैन सिंह मंदिर-इलाहीबाग-सूर्यकुंड ओवरब्रिज-रामलीला मैदान-अंधियारीबाग होते हुए गोरखनाथ मंदिर।
  • मुंशी प्रेमचंद्र पार्क-टीडीएम चौराहा-रीड साहब धर्मशाला-शास्त्री चौक-गोलघर-धर्मशाला होते हुए गोरखनाथ मंदिर।
  • इंजीनियरिंग काॅलेज-गिरधरगंज-छात्रसंघ चौराहा-विश्वविद्यालय चौराहा- रेलवे स्टेशन महाराणा प्रताप तिराहा होकर गोरखनाथ मंदिर।
  • गीता गार्डेन-धर्मपुर तिराहा-पादरी बाजार पुलिस चौकी-खजांची चौराहा-स्पोर्ट्स काॅलेज-राणी सती मंदिर-जंगल नकहा ओवरब्रिज-रामनगर चौराहा होकर गोरखनाथ मंदिर।
  • महेसरा-बरगदवां-राजेंद्रनगर होते हुए गोरखनाथ मंदिर।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed