फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi Adityanath inaugurated new administrative building of MMMUT in Gorakhpur

गोरखपुर में सीएम योगी: एमएमएमयूटी में प्रशासनिक भवन का किया लोकार्पण,बोले-विकास में तकनीकी संस्थाओं का रोल अहम

Tue, 26 Sep 2023 08:14 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 26 Sep 2023 08:14 PM IST
सार

अब पुराने प्रशासनिक भवन में फिलहाल फार्मेसी की पढ़ाई होगी। फार्मेसी के लिए नया भवन बन रहा है। नया भवन बन जाने के बाद वहां फार्मेसी विभाग को शिफ्ट किया जाएगा। उसके बाद विवि प्रशासन अपनी सुविधानुसार इस भवन में नए कोर्स शुरू कर सकता है।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath inaugurated new administrative building of MMMUT in Gorakhpur
गोरखपुर में सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश व प्रदेश के विकास में तकनीकी संस्थाओं का योगदान अहम हैं। समाज को इस तकनीक का लाभ देने के लिए तकनीकी संस्थाओं का आगे आना होगा।  वे मंगलवार को मदनमोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में निर्मित आधुनिक प्रशासनिक भवन के लोकार्पण अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।

विज्ञापन


प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ योगी आदित्यनाथ मंगलवार को दो दिवसीय दौरे पर आए हुए हैं। उन्होंने मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में नए प्रशासनिक भवन का लोकार्पण किया। इसके बाद वह गोरखनाथ मंदिर के लिए निकल गए।

विज्ञापन

 

CM Yogi Adityanath inaugurated new administrative building of MMMUT in Gorakhpur
सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज का युग तकनीकी का है। इसका उपयोग राष्ट्र निर्माण और लोक कल्याण में किया जा सकता है। इसलिए, तकनीकी संस्थानों को अब पुराने घिसे-पिटे पाठ्यक्रमों को बदलना होगा और उसकी जगह नई तकनीक वाले पाठ्यक्रम शुरू करने की जरूरत है। देश का सबसे बड़ा डाटा सेंटर उत्तर प्रदेश में है। प्रदेश के तकनीकी संस्थानों को खुद को उससे जोड़ना चाहिए।

मुख्यमंत्री योगी, मंगलवार को मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में 12 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित नए प्रशासनिक भवन का लोकार्पण के बाद शिक्षकों व विद्यार्थियों को संबोधित कर रहे थे।

बहउद्देशीय भवन में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा कि कहा कि 2017 तक उत्तर प्रदेश में केवल दो साइबर थाने थे। आज प्रदेश के हर जनपद में एक-एक साइबर थाना है और हर जिले में साइबर हेल्प डेस्क है। इनसे साइबर अपराधों पर लगाम लग रही है। विश्वविद्यालयों और तकनीकी संस्थानों की यह जिम्मेदारी बनती है कि तकनीकी सहयोग के लिए साइबर थानों के साथ एमओयू करें। आज गोरखपुर जोन की पुलिस ने इस दिशा में अनुभव पहल करते हुए मदनमोहन मालवीय विश्वविद्यालय के साथ एमओयू किया है। सीएम योगी ने कहा कि डिजिटल पेमेंट ने भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था लाकर प्रत्येक नागरिक के जीवन में एक नई क्रांति लाई है। देश में सबसे बड़ी युवा आबादी उत्तर प्रदेश के पास है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन डिजिटल इंडिया का लाभ सबसे ज्यादा यहां के युवाओं को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि पीएम स्टार्टअप, पीएम मुद्रा, एक जिला एक उत्पाद और मुख्यमंत्री स्वरोजगार जैसी योजनाओं ने प्रदेश के युवाओं में बड़ा परिवर्तन लाया है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में तकनीक के माध्यम से शासन के योजनाएं लोगों तक पहुंच रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed