{"_id":"612515fc6ad0df1f6b230e7e","slug":"cm-yogi-instructed-not-to-let-anyone-go-hungry-during-review-of-relief-operations-in-flood-affected-areas-at-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर में बोले सीएम योगी: बाढ़ प्रभावित इलाकों में कोई भूखा नहीं रहना चाहिए, बंधों पर बनाए रखें नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर में बोले सीएम योगी: बाढ़ प्रभावित इलाकों में कोई भूखा नहीं रहना चाहिए, बंधों पर बनाए रखें नजर
Tue, 24 Aug 2021 09:23 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 24 Aug 2021 09:23 PM IST
सार
बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत बचाव कार्यों की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री योगी ने पीड़ितों के रहने, खाने-पीने व इलाज समेत सभी जरूरी सुविधाएं समय से मुहैया कराने को कहा। शहर से जल्द जलभराव दूर करने का दिया निर्देश, बोले- जल निकासी का निकालें स्थायी समाधान।
विज्ञापन
गोरखपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिए कि गोरखपुर जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों के किसी भी व्यक्ति को कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। कमिश्नर, डीएम समेत सभी आला अफसर यह सुनिश्चित करें कि बाढ़ से प्रभावित कोई भी व्यक्ति भूखा नहीं रहे। उनके रहने खाने-पीने व इलाज की मुकम्मल व्यवस्था हो।
मुख्यमंत्री मंगलवार की शाम गोरखनाथ मंदिर में बाढ़ बचाव एवं राहत के साथ ही विकास कार्यों और राष्ट्रपति आगमन की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि सिंचाई विभाग के अफसरों के साथ ही सभी एसडीएम और तहसीलदार बंधों की निरंतर निगरानी करें। कहीं पर थोड़ा सा भी कटाव होने पर उसे तत्काल दुरुस्त किया जाए।
मुख्यमंत्री ने कमिश्नर और डीएम को बाढ़ बचाव कार्यों की नियमित समीक्षा करने और राहत बचाव कैंप पर जाकर वहां खुद व्यवस्था जांचने को कहा। सभी कैंप में लोगों के इलाज के साथ ही पशुओं के इलाज की भी व्यवस्था हो। उनके खाने के लिए चारे की कमी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि राहत बचाव किट की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए।

मुख्यमंत्री ने नगर निगम और जीडीए के अफसरों को निर्देश दिया कि जलभराव वाले इलाकों से जल्द पानी निकालने की व्यवस्था की जाए। साथ ही जलभराव की समस्या खत्म करने के लिए स्थायी समाधान किए जाएं। राष्ट्रपति आगमन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि ट्रैफिक मैनेजमेंट पर विशेष ध्यान दिया जाए। जनता को दिक्कत नहीं होनी चाहिए। उन्होंने भटहट के पिपरी में आयुष विश्वविद्यालय के शिलान्यास कार्यक्रम स्थल से जल्द पानी निकालने को कहा। पुलिस के अफसरों को निर्देश दिए कि सुरक्षा को लेकर पूरी तरह चौकसी बरती जाए। कार्यक्रम स्थल में बिना चेकिंग के कोई न दाखिल हो सके।
समय से पूरी की जाएं परियोजनाएं, गुणवत्ता का भी रखे ध्यान
समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि जिले में संचालित सभी परियोजनाओं को समय से पूरा कराने के साथ ही गुणवत्ता का भी विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि मोहद्दीपुर-जंगल कौड़िया फोरलेन, गोरखपुर-वाराणसी मार्ग और गोरखपुर देवरिया मार्ग की प्रगति पूछने के साथ ही उन्होंने सभी का निर्माण समय से पूरा कराने को कहा। खाद कारखाना और एम्स का भी निर्माण अक्तूबर तक पूरा कराने का निर्देश दिया।
बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने रामगढ़ताल की सफाई और वहां हो रहे कामों की भी जानकारी ली। बताया गया कि रामगढ़ताल से जलकुंभी सफाई का काम पूरा हो गया है। नया सवेरा की सफाई के लिए जल्द ही टेंडर निकाल दिया जाएगा। तब तक नगर निगम की मदद से वहां सफाई कराई जाएगी। पैडलेगंज से लेकर नया सवेरा तक की सड़क के डिवाइडर पर ऑर्नामेंटल लाइटें लगाई जा रही हैं।