फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi held a meeting with officials in Gorakhnath temple

UP News: गोरखपुर में बोले सीएम योगी, डेंगू पर नियंत्रण में न हो लापरवाही; उठाएं प्रभावी कदम

Sat, 09 Sep 2023 12:38 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 09 Sep 2023 12:38 PM IST
सार

सीएम से निर्देश मिलने के बाद कमिश्नर अनिल ढींगरा ने मंडल के अधिकारियों संग वीडियो कांफ्रेंसिंग की। उन्होंने डेंगू से बचाव के निर्देश दिए। उन्होंने डीएम, सीएमओ, अपर जिलाधिकारी/प्रभारी अधिकारी नगर निकाय, जिला पंचायत राज अधिकारियों और अन्य अधिकारियों को निर्देश दिए कि डेंगू की रोकथाम के लिए हर उपाय अपनाएं।

विज्ञापन
CM Yogi held a meeting with officials in Gorakhnath temple
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीएम योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार की सुबह गोरखनाथ मंदिर में अधिकारियों संग बैठक की। इस दौरान उन्होंने डेंगू के नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम उठाने के लिए कहा। सीएम ने कहा कि कहीं भी कोई लापरवाही न हो। डीएम और सीएमओ अस्पतालों का लगातार निरीक्षण करें। निरीक्षण के दौरान अगर कोई कमी मिलती है तो उसको तत्काल दूर कराएं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अफसर यह सुनिश्चित करें कि अस्पतालों में डेंगू के मरीजों के लिए पर्याप्त बेड मौजूद हों। दवाइयों की कोई कमी न हो। मरीजों को जरूरत पर प्लेटलेट्स की उपलब्धता सुनिश्चित करें। जिला अस्पताल सहित सभी सीएचसी-पीएचसी पर नोडल अधिकारी नामित करें। सीएम ने यह भी कहा कि डेंगू की रोकथाम में किसी तरह की लापरवाही पर तत्काल कार्रवाई करें।
विज्ञापन

 

बैठक में सीएम ने कमिश्नर को निर्देश दिया कि डेंगू नियंत्रण के लिए मॉनीटरिंग करते रहें। यह भी सुनिश्चित करें कि समय-समय पर छिड़काव भी होते रहे। सीएम ने नगर-निगम के अफसरों को निर्देश दिया कि वे कहीं भी जलभराव न होने दें। ऐसी जगहों पर एंटी लार्वा का छिड़काव जरूर कराएं। इस दौरान बैठक में कमिश्नर अनिल ढींगरा, डीएम कृष्णा करुणेश आदि मौजूद रहे।

कमिश्नर ने वीसी से दिए निर्देश
सीएम से निर्देश मिलने के बाद कमिश्नर अनिल ढींगरा ने मंडल के अधिकारियों संग वीडियो कांफ्रेंसिंग की। उन्होंने डेंगू से बचाव के निर्देश दिए। उन्होंने डीएम, सीएमओ, अपर जिलाधिकारी/प्रभारी अधिकारी नगर निकाय, जिला पंचायत राज अधिकारियों और अन्य अधिकारियों को निर्देश दिए कि डेंगू की रोकथाम के लिए हर उपाय अपनाएं। सभी अधिकारी अलर्ट मोड पर रहें, ब्लड बैंक का भी निरीक्षण करें। कहीं भी कोई लापरवाही न होने पाए।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed