फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi heard the complaint in Gorakhpur

Janta Darbar: गोरखपुर में सीएम योगी ने सुनी फरियाद, बोले- भू माफिया को सिखाएं करारा कानूनी सबक

Tue, 07 Mar 2023 01:37 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 07 Mar 2023 01:37 PM IST
सार

सीएम योगी ने ये निर्देश मंगलवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन कार्यक्रम में लोगों की समस्याओं को सुनने के दौरान दिए। मंदिर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार के सामने आयोजित जनता दर्शन में उन्होंने करीब 350 लोगों की समस्याओं को सुना और अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के लिए निर्देशित किया।

विज्ञापन
CM Yogi heard the complaint in Gorakhpur
गोरखपुर में सीएम योगी ने सुनी फरियाद - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर दौरे पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को जनता दर्शन में लोगों की समस्याएं सुनते हुए प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारियों को निर्देशित किया कि यह हरहाल में सुनिश्चित करना होगा कि किसी भी व्यक्ति की जमीन पर कोई भू माफिया अवैध कब्जा न कर पाए। इसके लिए जरूरी है कि भू माफिया को करारा कानूनी सबक सिखाया जाए। जमीन कब्जाने से संबंधित शिकायतों पर त्वरित व प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने जनता दर्शन में आए लोगों को आश्वस्त किया सबकी समस्या का समाधान कराया जाएगा। किसी को भी चिंता करने या परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। 

विज्ञापन


गोरखनाथ मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार के बाहर आयोजित जनता दर्शन में सीएम योगी ने 500 लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और त्वरित, गुणवत्तापूर्ण व संतुष्टिपरक कार्यवाही का भरोसा दिया। जनता दर्शन में कुछ महिलाएं जमीनी विवाद व कब्जा किए जाने की शिकायत लेकर पहुंची थीं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने इत्मीनान से उनकी परेशानी जानी और अधिकारियों से कहा कि ऐसी कार्रवाई करें कि कोई भी दबंग जमीन कब्जा करने की जुर्रत न कर आए। जमीन के आपसी विवाद के मामलों में उन्होनें पक्षों के बीच कॉउंसलिंग करने और तदुपरांत यथोचित विधिक कार्यवाही का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने अपराध व जमीनी विवाद संबंधी शिकायतों को लेकर आए लोगों को आश्वस्त किया ‘घबराइए मत, सख्त कार्रवाई की जाएगी।’
विज्ञापन
विज्ञापन

 

इस दौरान मुख्यमंत्री साथ चल रहे अधिकारियों को प्रार्थना पत्र की पत्रियां उनके अधिकार क्षेत्र के साथ सौंपते रहे और कार्रवाई के लिए जरूरी दिशा निर्देश देते रहे। अन्य जिलों से संबंधित शिकायतों को उन जिलों के अफसरों को भेजने के निर्देश दिए। 

 

सीएम ने जनता दर्शन में राजस्व से संबंधित शिकायतों पर अधिकारियों को निर्देशित किया कि जमीन की पैमाइश और राजस्व संबंधी मामलों का तहसीलों में निस्तारण तेज किया जाए। जहां जरूरत पड़े पुलिस बल भी साथ लिया जाए। उन्होंने थानों और तहसीलों में समस्याओं के गुणवत्तापूर्ण समाधान के प्रति अधिकारियों को निर्देशित किया। जनता दर्शन में कुछ लोग गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक मदद की गुहार लेकर पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने उन्हें भरपूर मदद का भरोसा दिया। अधिकारियों को निर्देशित किया कि इलाज संबंधी इस्टीमेट की प्रक्रिया को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराकर शासन को भेजें। सरकार इलाज में धन की कमी आड़े नहीं आने देगी। 

 

सीएम योगी के साथ खेलने लगा बालक

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बाल प्रेम के लिए भी विख्यात हैं। बच्चों के बीच सारे प्रोटोकॉल किनारे कर उन्हें दुलारना, उपहार के साथ आशीर्वाद देना उन्हें खूब भाता है। बच्चे भी सीएम योगी से खूब घुलमिल जाते हैं। मंगलवार को जनता दर्शन में लोगों की समस्याएं सुनते वक्त मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नजर एक महिला के साथ आए बच्चे पर पड़ गई। उन्होंने बच्चे को दुलारा तो वह खूब खुश हो गया। फिर क्या था, सीएम व बालक भाव विह्वल होकर एक दूसरे के साथ खेलने लगे। कुछ देर दुलारने के बाद मुख्यमंत्री ने उसे चॉकलेट गिफ्ट कर आशीर्वाद दिया।

पंडित गोविंद बल्लभ पंत की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि

भारत रत्न से सम्मानित प्रसिद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं उत्तर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री पंडित गोविंद बल्लभ पंत की पुण्यतिथि पर मंगलवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। 

 

गोरखनाथ मंदिर स्थित कार्यालय परिसर में एक सादे कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पंडित पंत के चित्र पर पुष्पांजलि कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर सांसद रविकिशन शुक्ल, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं एमएलसी डॉ धर्मेंद्र सिंह, विधायक विपिन सिंह, प्रदीप शुक्ल, भाजपा के महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, महानगर मंत्री अजय श्रीवास्तव आदि भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed