'आप सबमें है रविकिशन': छात्र-छात्राओं को सीएम योगी ने दिया होली का तोहफा,बच्चों को दिया सफलता का मंत्र
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश की संवेदनशील सरकार सबका संबल बन रही है। मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जैसे अभियान सरकार की इसी संवेदनशीलता के प्रयास हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चार दिवसीय गोरखपुर दौरे पर गोरखपुर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में छात्र-छात्राओं को होली का उपहार प्रदान किया। बच्चों को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने के लिए बाल सेवा योजना के तहत मुख्यमंत्री ने 82 लाभार्थी बच्चों को बेहतर अध्ययन के लिए लैपटॉप का तोहफा दिया। व्यक्तित्व विकास एवं खेलकूद की गतिविधियों को बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री ने युवा विभाग के तहत गठित 20 महिला मंगल दलों को खेल किट वितरित किया। कन्या सुमंगला योजना के तहत मुख्यमंत्री ने छात्राओं को पांच हजार प्रोत्साहन धनराशि का चेक भी प्रदान किया। कोरोना काल में माता-पिता या माता व पिता में से किसी एक को खो चुके बच्चों को सीएम ने अभिभावक के रूप में खड़े रहने का भरोसा भी दिलाया। 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री ने बालिकाओं को भविष्य के लिए प्रोत्साहित किया।
लैपटॉप वितरण कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के भविष्य कहे जाने वाले बच्चों को डिजिटल दुनिया के साथ संवाद बनाने के लिए, देश दुनिया के अच्छे चीजों के साथ जुड़ने के लिए यह एक प्रयास है सरकार की ओर से। कोरोना महामारी सदी की सबसे बड़ी तबाही थी। कोई ऐसा देश नहीं था जो महामारी से अछूता हो। इस कठिन समय में सरकार ने 80 करोड़ लोगों को राशन की सुविधा उपलब्ध करायी। पीएम मोदी के नेतृत्व में बेहतर ढंग से कोरोना प्रबंधन किया गया। 'जहां बीमार, वहीं उपचार' के तहत कोविड मरीजों को सुविधा प्रदान की गयी। मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत कोरोना से पीड़ित बच्चों को 4 हजार रूपए उनके बालिग होने तक दिए जाएगा। 18 वर्ष होने पर इन बच्चों को पीएम केयर फंड से 23 वर्ष की उम्र तक बेहतर धनराशि दी जाएगी। जबकि राज्य में मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) के अंतर्गत चयनित बच्चों को प्रतिमाह 2500 रुपये दिए जा रहे हैं जिनके माता- पिता दोनों या किसी एक की मृत्यु कोरोना काल में किसी अन्य कारणों से हुई। सरकार ने इस निर्णय से उनकी सफलता में आर्थिक रूप से कोई बाधा न उत्पन्न हो और वो बेहतर भविष्य संवार सकें।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश की संवेदनशील सरकार सबका संबल बन रही है। मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जैसे अभियान सरकार की इसी संवेदनशीलता के प्रयास हैं। सांसद खेल महाकुंभ का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चे अगर शारीरिक रूप से मजबूत होंगे तो बेशक वह मानसिक रूप से भी मजबूत होंगे। बच्चे भगवान का रूप होते हैं, इन योजनाओं के माध्यम से वे खुद के प्रतिभा को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ा सकते हैं। 'आपरेशन कायाकल्प' के तहत ग्रामीण क्षेत्र के सरकारी विद्यालयों को दुरुस्त किया जा रहा है। डबल इंजन की सरकार की योजनाओं को गिनाते हुए सीएम ने कहा कि सरकार की तरफ से बालिकाओं को मुफ्त शिक्षा दी जा रही है। शादी-ब्याह योग्य लड़कियों को सरकार 51 हजार रुपए दे रही है। सरकार लोगों संबल बन रही है।
सीएम योगी ने कहा कि कोरोना ने पूरी दुनिया में बड़ी तबाही मचाई थी। कोई ऐसा देश नहीं जहां बड़ी संख्या में मौतें न हुई हों। इस संकट की परिस्थिति में दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत ने पीएम मोदी के नेतृत्व में कोरोना प्रबंधन का बेहतरीन मॉडल पेश किया। फ्री टेस्ट, फ्री उपचार, फ्री वैक्सीन और फ्री राशन की व्यवस्था की गई। आज भी देश में 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन का लाभ मिल रहा है। 200 करोड़ से अधिक वैक्सीन की डोज मुफ्त दी गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना प्रबंधन के दौरान अनेक नवाचार भी हुए। पहले लॉकडाउन फिर जहां बीमार-वहीं उपचार के साथ ही भरण पोषण भत्ता देने की व्यवस्था बनाई गई कोरोना से जो बच्चे निराश्रित हुए, उनकी परवरिश का बड़ा प्रश्न था। इसके लिए मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना की शुरुआत की गई। आज हर तीसरे माह बच्चों के भरण पोषण व पढ़ाई के लिए धनराशि खातों में पहुंच जा रही है। मुख्यमंत्री ने बताया कि गोरखपुर में 603 बच्चों को मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना और 218 को मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) का लाभ मिल रहा है। 2021-22 में 115 बच्चों को लैपटॉप दिया गया था, आज 82 बच्चों को लैपटॉप प्राप्त हो रहा है।
मुख्यमंत्री योगी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि मेहनत का कोई विकल्प नहीं है। होलिका दहन बुराइयों को दहन करने का संदेश देती है। हमें बुराइयों का त्याग कर उत्सव व उमंग की राह को अपना चाहिए। उन्होंने बच्चों को डिजिटल लाइब्रेरी से जुड़ने की नसीहत देते हुए कहा कि दुनिया ज्ञान का अथाह भंडार है। इससे तारतम्य स्थापित कर लिया जाए तो कुछ भी असंभव नहीं है।
चिड़ियाघर घूमना चाहेंगे...?, खुशी से उछल पड़े बच्चे
गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में बच्चों को संबोधित करते हुए सीएम ने पूछा कि आपमें से कितने बच्चे चिड़ियाघर घूम आए हैं? क्या आप सब चिड़ियाघर घूमना चाहेंगे? सीएम के इस प्रश्न से वहां मौजूद बच्चे खुशी से उछल पड़े। मंच से ही सीएम ने जिला प्रशासन से बोला कि सभी बच्चों को चिड़ियाघर घुमाने की व्यवस्था की जाए। इसके बाद से बच्चे उत्साहित होकर तालियां बजाने लगे। उनकी खुशी दोगुनी हो गई थी। सीएम ने कहा कि जीव-जंतु मिलकर सृष्टि की संरचना करते हैं। चिड़ियाघर में जाने से मनोरंजन के साथ-साथ ज्ञानवर्धन भी होगा। सीएम ने टिकट की निशुल्क घोषणा भी की।
आप सबमें है रविकिशन- सीएम
मुख्यमंत्री ने बच्चों से पूछा रविकिशन जी के गानों को कितने लोगों ने सुना? बच्चों ने मुस्कुराकर हाथ ऊपर उठाया। फिर सीएम ने पूछा- क्या आप उनकी तरह गा सकते हैं? बच्चों की ओर से जवाब न आने पर सीएम ने उनका हौसला बढ़ाते हुए कहा कि- अरे! आप सभी में रविकिशन छुपा हुआ है। इस दौरान सीएम ने मंच से सांसद रविकिशन के कला की सराहना की।
1- जिन्हें मिला लैपटॉप - विक्रम मालवीय , अदिति गुप्ता , अंशिका कन्नौजिया, आरिफ अली, राजन पासवान, शुभम सिंह, स्नेहा गुप्ता, अनिकेत मुखर्जी, रितु कुमारी, अंशिका श्रीवास्तव
2- मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के लाभार्थी - रिषि कश्यप, कनिष्का गौड़
3- खेल किट - निधि यादव
4- 10वीं बोर्ड 2020-22 में ज्यादा अंक लाने वाले मेधावियों को 5 हजार रुपए से सम्मानित किया गया - मान्या, वैष्णवी सिंह , खुशबू प्रजापति को किया गया सम्मानित
5- 12वीं में गोरखपुर जनपद के मेधावियों को 20 हजार चेक के साथ किया गया सम्मानित - कृष्णप्रिया, श्रेया
मुख्यमंत्री ने कहा कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ पीएम मोदी का मंत्र है। इसी के तहत आज उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बेटियों, संस्थाओं और महिला मंगल दलों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। गांव- गांव में खेल के मैदान बनाए जा रहे हैं ताकि बेटियां भी शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ बनें। इसमें महिला मंगल दल की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। सरकार हर ग्राम पंचायत को स्पोर्ट्स किट देगी। आज 10वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 10-10 बालिकाओं को पांच-पांच हजार रुपये, 12वीं की जिला टॉपर को 20 हजार, कक्षा 5-6 में बालिकाओं के शत प्रतिशत रिजल्ट वाले चार शिक्षण संस्थाओं को 10-10 हजार, कक्षा 8-9 में बालिकाओं के शत प्रतिशत रिजल्ट वाले चार संस्थाओं को 15-15 हजार तथा 10वीं-11वीं में बालिकाओं के शत प्रतिशत रिजल्ट वाले तीन संस्थाओं को 20-20 हजार रुपये की प्रोत्साहन धनराशि दी जा रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन सरकार बालिकाओं को मुफ्त शिक्षा दे रही है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना में बालिका के जन्म से स्नातक स्तर की शिक्षा तक 15 हजार रुपये का पैकेज बनाया गया है। बालिका के विवाह योग्य होने पर मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 51 हजार रुपये दिए जाते हैं।
यूपी के विद्यालय हुए दर्शनीय
सीएम योगी ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश के विद्यालय दर्शनीय हो चुके हैं। ऑपरेशन कायाकल्प से स्मार्ट क्लास, अच्छी फ्लोरिंग, टॉयलेट, शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की गई है। सरकार का प्रयास है कि बच्चों में निखार लाकर उनका भविष्य उज्ज्वल बनाया जाए ताकि वे अपने गांव, समाज, देश की समृद्धि में योगदान दे सकें।
सीएम ने बच्चों को दी होली की बधाई
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बच्चों को होली की बधाई देते हुए कहा कि होली का पावन पर्व वैरभाव भुलाकर उत्साह और उमंग से आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि हताशा और निराशा में कोई जीवन नहीं होता। बुराई त्याग कर हम जीवन में उत्साह और उमंग की तरफ बढ़ सकते हैं।
मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के लाभार्थियों को लैपटॉप वितरण के दौरान सीएम योगी ने एक अभिभावक की तरह उनसे आत्मीय संवाद किया। इस दौरान सीएम ने बच्चों से पूछा- कोई दिक्कत तो नहीं? छात्रवृत्ति का पैसा मिलने में कोई समस्या तो नहीं आ रही। पढ़ाई कैसी चल रही है? बच्चों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि खूब पढ़िए और आगे बढिए। सरकार हर वक्त आपके साथ खड़ी है। उन्होंने अपने हाथों से 10 बच्चों को लैपटॉप, दो को प्रमाण पत्र, दो महिला मंगल दलों को स्पोर्ट्स किट, मेधावी छात्राओं को प्रोत्साहन राशि का चेक सौंपा। सभी को मिष्ठान भी दिया गया।
सीएम योगी ने कार्यक्रम स्थल के बाहरी परिसर में बेसिक शिक्षा विभाग, बाल विकास परियोजना आदि के स्टालों का अवलोकन किया। इस अवसर पर उन्होंने गोदभराई व बच्चों को अन्नप्राशन भी कराया। साथ ही बेसिक स्कूलों के बच्चों से बात कर उन्हें उपहार प्रदान किया।