फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi celebrated Diwali with Vantangis in Gorakhpur

गोरखपुर: सीएम योगी ने वनटांगियों के साथ मनाई दिवाली, 80 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की दी सौगात

Mon, 24 Oct 2022 01:12 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 24 Oct 2022 01:12 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी ने वनटांगियों को दिवाली का उपहार देने के साथ ही गोरखपुर जिले की कई ग्राम पंचायतों के लिए करीब 80 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात भी दी। इस बार मुख्यमंत्री के साथ दिवाली मनाने के लिए कई गांवों के वनटांगियों के साथ राजधानी गांव के मुसहरों को भी आमंत्रित किया गया था।

विज्ञापन
CM Yogi celebrated Diwali with Vantangis in Gorakhpur
गोरखपुर के वनटांगिया गांव में सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सीएम योगी आदित्यनाथ हर साल की तरह इस साल भी धूमधाम से दिवाली मनाने गोरखपुर पहुंचे। उन्होंने लगातार 14वीं बार वनटांगिया ग्राम जंगल तिनकोनिया नंबर तीन में वनटांगियों के साथ दिवाली मनाई।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी ने वनटांगियों को दिवाली का उपहार देने के साथ ही गोरखपुर जिले की कई ग्राम पंचायतों के लिए करीब 80 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात भी दी। इस बार मुख्यमंत्री के साथ दिवाली मनाने के लिए कई गांवों के वनटांगियों के साथ राजधानी गांव के मुसहरों को भी आमंत्रित किया गया था।
विज्ञापन


सीएम योगी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि दिवाली जैसी दिव्यता और भव्यता हमें नई-नई ऊंचाईयों पर पहुंचाएगी। सत्य, न्याय और धर्म के रास्ते पर चलकर ही परिवर्तन संभव है। भगवान श्रीराम 14 वर्ष बाद वनवास खत्म कर लौटे थे तब से पूरा देश उत्सव मना रहा है। आजादी के बाद वनटांगियों को न्याय नहीं मिला था। 2017 में राजस्व ग्राम का दर्जा मिला ही साथ ही सम्मान से जीवन जीने के लिए शासन से मदद भी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जंगल तिकोनिया नंबर तीन में आयोजित समारोह में 34.55 करोड़ रुपये की लागत से 95 ग्राम पंचायतों के लिए ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन कार्यों व 2.48 करोड़ रुपये की लागत से 62 ग्राम पंचायतों के लिए कामन सर्विस सेंटर की स्थापना कार्य का शिलान्यास किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed