फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi can lay the foundation stone of the factory between May 20 and 30.

Gorakhpur News: धुरियापार में अंबुजा सीमेंट फैक्टरी का इसी माह होगा शिलान्यास

Fri, 08 May 2026 02:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
CM Yogi can lay the foundation stone of the factory between May 20 and 30.
गोरखपुर। धुरियापार औद्योगिक क्षेत्र में जल्द ही एक बड़ी औद्योगिक परियोजना आकार लेने जा रही है। अदाणी समूह की ओर से यहां अंबुजा सीमेंट फैक्टरी स्थापित किए जाने की तैयारी तेज हो गई है। प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है और संभावना जताई जा रही है कि इसी माह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसके शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। कार्यक्रम 20 से 30 मई के बीच आयोजित होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

करीब 1400 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली यह फैक्टरी गीडा के अंतर्गत विकसित हो रहे धुरियापार औद्योगिक क्षेत्र में स्थापित होगी। परियोजना के लिए धुरियापार चीनी मिल परिसर के पास लगभग 46 एकड़ भूमि चिह्नित की गई है। उद्योग शुरू होने के बाद करीब एक हजार लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलने का अनुमान है, जबकि परिवहन, होटल, निर्माण और अन्य सहायक गतिविधियों के जरिये हजारों लोगों को अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर भी मिलेंगे।
विज्ञापन

हाल ही में केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय से पर्यावरणीय मंजूरी मिलने के बाद धुरियापार इंडस्ट्रियल टाउनशिप में औद्योगिक गतिविधियां तेजी से बढ़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अदाणी समूह की यह परियोजना अब तक की सबसे बड़ी निवेश योजनाओं में मानी जा रही है। फैक्टरी के लिए ऐसी जमीन का चयन किया गया है जो प्रस्तावित सहजनवा-दोहरीघाट रेल लाइन के बेहद करीब है। इससे कच्चे माल की ढुलाई और तैयार उत्पाद के परिवहन में आसानी होगी। बेहतर सड़क और रेल संपर्क के चलते धुरियापार अब बड़े निवेशकों की पसंद बनता जा रहा है। यहां रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स कैंपा कोला का बाटलिंग प्लांट लगाने की तैयारी में है, जबकि श्रेयस ग्रुप डिस्टिलरी और एथेनॉल प्लांट स्थापित करने की प्रक्रिया में जुटा है। वहीं, जेके सीमेंट ने भी अपनी यूनिट के लिए जमीन की मांग की है।

इस संबंध में गीडा की सीईओ अनुज मलिक ने बताया कि धुरियापार औद्योगिक क्षेत्र में बड़े निवेश आने से गोरखपुर समेत पूरे पूर्वांचल की अर्थव्यवस्था को नई दिशा मिलेगी। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के लिए प्रस्ताव भेजा जा चुका है। 20 मई के बाद किसी दिन शिलान्यास का कार्यक्रम संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed