{"_id":"5f53af9d8ebc3e43c842b586","slug":"cm-yogi-attended-tribute-meeting-of-mahant-digvijaynath-and-mahant-avedyanath-at-gorakhnath","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरक्षपीठ के संतों का लक्ष्य था अयोध्या में भव्य मंदिर का निर्माण: सीएम योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरक्षपीठ के संतों का लक्ष्य था अयोध्या में भव्य मंदिर का निर्माण: सीएम योगी
Sat, 05 Sep 2020 09:02 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 05 Sep 2020 09:02 PM IST
विज्ञापन
गोरक्ष पीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरक्ष पीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पूज्य संत ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ व अवेद्यनाथ के जीवन का परम लक्ष्य अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण था। इन संतों की पुण्यतिथि के अवसर पर मंदिर का निर्माण कार्य भी सिद्ध होता दिखाई दे रहा है। निश्चित ही इस कार्य से पूज्य संतों की आत्मा को असीम शांति मिली होगी।
विज्ञापन
तीन दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आए गोरक्षपीठाधीश्वर ने शनिवार को गोरखनाथ मंदिर में आयोजित महंत दिग्विजयनाथ व महंत अवेद्यनाथ की श्रद्धांजलि सभा में हिस्सा लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कार्यक्रम हमें कुछ नया करने के लिए प्रेरित करता है। ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ के अधिकतर सपनों को उनके शिष्य ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ ने अपने जीवन में पूरा किया था।
विज्ञापन
दोनों संतों का पूरा जीवन बिना किसी भेदभाव के बीता था। वे जाति धर्म के बंधन से मुक्त थे और राष्ट्र हित के साथ भारतीय संस्कृति के लिए कार्य करते थे। सीएम योगी ने महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के प्राचार्यों एवं शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि अपने कार्य क्षेत्र में कुछ ऐसी विशेषता लाएं कि संस्था उसे मानक बना सके। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी को याद किया और श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
दिगंबर अखाड़ा अयोध्या के संत सुरेश दास महराज ने कहा कि जिन संतों की पुण्यतिथि पर हम एकत्रित हैं उन लोगों ने जीवन पर्यंत सामाजिक समरसता के लिए कार्य किया। जन्मभूमि आंदोलन में समाज के हर वर्ग के लोगों को लेकर ऐसा पुण्य कार्य किया जिसका संपूर्ण विश्व में कीर्तिमान स्थापित हो रहा है।
सीएम से मिलीं एम्स की निदेशक
इस मौके पर स्वामी राघवाचार्य, महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के प्रो. यूपी सिंह, प्राचार्य डॉ. शैलेंद्र सिंह, प्राचार्य डॉ. प्रदीप राव, डॉ. सरिता सिंह, डॉ सुमित्रा सिंह , डॉ. अरविंद कुमार चतुर्वेदी, डॉ. अरूण कुमार सिंह, डॉ. चंद्रजीत यादव, रमेश उपाध्याय, सपना सिंह, आरपी सिंह सहित तमाम लोग मौजूद थे।
एम्स की निदेशक डॉ सुरेखा किशोर ने शनिवार को गोरखनाथ मंदिर जाकर मुख्यमंत्री से मुलाकात की और एम्स से जुड़े तमाम मुद्दों पर चर्चा की।
एम्स की निदेशक डॉ सुरेखा किशोर ने शनिवार को गोरखनाथ मंदिर जाकर मुख्यमंत्री से मुलाकात की और एम्स से जुड़े तमाम मुद्दों पर चर्चा की।