फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   CM Yogi adityanath Targeting SP party and said UP not fiefdom of family

महराजगंज में मुख्यमंत्री: सीएम योगी ने सपा पर साधा निशाना, बोले- परिवारवाद की जागीर नहीं हैं अपना यूपी

Thu, 30 Dec 2021 03:02 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Thu, 30 Dec 2021 03:02 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकार उत्तर प्रदेश को परिवार की जागीर मानकर प्रदेश को अराजकता की आग में झोंकने का कार्य कर रही थी।

विज्ञापन
CM Yogi adityanath Targeting SP party and said UP not fiefdom of family
महराजगंज में सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

यूपी को परिवारवाद की जागीर नहीं बनने दिया जाएगा। प्रदेश को अपनी राजनीति विरासत मानकर सालों तक अराजकता की आग में झुलसाने वाले लोग आज यूपी का विकास देख कर घबरा रहे हैं। डबल इंजन की सरकार ने यूपी को विकास का नया रोल माडल बनाया है। कभी दंगो के लिए जाना जाने वाला यूपी आज विकास और सुशासन के लिए जाना जाता है। ये बातें सुबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को महराजगंज जिले के फरेंदा कस्बे के मिनी स्टेडियम में आयोजित भाजपा के जन विश्वास रैली को संबोधित करते हुए कहीं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि 2014 से पहले देश का माहौल कैसा था यह आप सभी जानते हैं। लेकिन डबल इंजन की सरकार में आज देश व प्रदेश का माहौल कैसा है, यह सबके सामने है। सरकारों ने अपने स्वार्थ व परिवारवाद की राजनीति के चक्कर में देश व प्रदेश को लूट, खसोट, भ्रष्टाचार और अराजकता का अड्डा बना दिया था। त्योहार आते ही सुबे में दंगा फसाद शुरू हो जाते थे, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर जनता ने भरोसा जताया तो आज न देश में आतंकवाद का नामोनिशान रह गया और नाही यूपी में दंगा फसाद का।
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि भाजपा ने न सिर्फ गांव के गरीब किसानों, मजदूरों के हित में काम किया बल्कि करोड़ों जनमानस के आस्था का भी सम्मान किया है। अयोध्या में बन रहा भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर इस बात का प्रमाण है कि शासन प्रशासन अगर अपना काम सही ढंग से करेगा, तो विकास भी होगा और अमन चैन भी आयेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने लोगों से सवाल करते हुए कहा कि राम मंदिर का निर्माण होता देख आप लोगों को कैसा लग रहा है, तो पुरा पंडाल जय श्रीराम के नारों से गूंजने लगा। फिर पुछा राम भक्तों पर गोली चलवाने वाले लोग कभी मंदिर बनने देते, नहीं ना, लेकिन आप सभी के विश्वास से भाजपा ने यह कर दिखाया है। उन्होनें कश्मीर से हटाए गए धारा 370 और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े तमाम कार्यों का उल्लेख कर जन विश्वास जितने की पुरी कोशिश की। अंत में महराजगंज जिले के विकास से जुड़ी 437 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करते हुए जिले में पीपीपी मार्डल पर नए मेडिकल कॉलेज बनाने की कार्यवाही तेज करने की घोषणा भी की। इस दौरान डिप्टी सीएम डॉ दिनेश शर्मा, केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी, सांसद जगदंबिका पाल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed