{"_id":"5f71ad628ebc3e9b935921fd","slug":"cm-yogi-adityanath-security-guard-killed-in-road-accident-at-basti","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री के सुरक्षा में तैनात जवान की सड़क हादसे में हुई मौत, परिजनों से मिलने के लिए आ रहे थे घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री के सुरक्षा में तैनात जवान की सड़क हादसे में हुई मौत, परिजनों से मिलने के लिए आ रहे थे घर
Mon, 28 Sep 2020 03:01 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 28 Sep 2020 03:01 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सुरक्षा में तैनात जवान की रविवार रात बस्ती जिले के छावनी थाने के पूरे हिंद गांव के पास सड़क हादसे में मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को फोन करके सूचना दिया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, रुधौली थाना क्षेत्र के टिकरी निवासी दिनेश सिंह (40) पुत्र जयनाथ सिंह 10 सितंबर को कोरोना पॉजिटिव होने के बाद 26 सितंबर को नेगेटिव हो गए थे। उनको लखनऊ में सरकारी आवास में होम कोरंटीन किया गया था।
विज्ञापन
27 सितंबर की शाम अपनी पत्नी व बच्चों से मिलने बाइक से अपने गांव आये थे। रविवार/सोमवार रात करीब एक बजे फोरलेन पर पूरे हिंद गांव के पास अचानक सड़क पर स्थित गड्ढे में फंसकर गिर गए। इस दौरान अज्ञात वाहन ने दिनेश को कुचल दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान की और परिजनों को हादसे की जानकारी दी।
विज्ञापन