{"_id":"5e79c18c8ebc3e76ca4a2c48","slug":"cm-yogi-adityanath-order-to-lockdown-in-all-up-due-to-corona","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर मंडल सहित पूरा उत्तर प्रदेश हुआ लॉकडाउन, रोडवेज बसों पर लगी रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर मंडल सहित पूरा उत्तर प्रदेश हुआ लॉकडाउन, रोडवेज बसों पर लगी रोक
Wed, 25 Mar 2020 01:25 AM IST
vivek shukla
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 25 Mar 2020 01:25 AM IST
विज्ञापन
Cm yogi Adityanath
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश की सरकार ने पूरे यूपी को 27 मार्च तक लॉकडाउन करने का आदेश दे दिया है। अभी तक गोरखपुर सहित 17 जिलों में लॉकडाउन हुआ था। बता दें कि बीते चार दिनों में प्रदेश के विभिन्न जिलों में लगभग 20 अलग-अलग ट्रेनों से लोग आए हैं। ये उन प्रदेशों से आए हैं, जहां पर कोरोना का अधिक प्रकोप है।
विज्ञापन
बता दें कि पुलिस महकमे ने पूरे प्रदेश में लॉक डाउन लागू करने की सलाह शासन को दी थी। वहीं स्कूलों को 15 अप्रैल तक बंद करने का आदेश दिया गया है। गोरखपुर मंडल के सभी रोडवेज बसों को बंद करने का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन
वहीं मंगलवार सुबह से ही गोरखपुर के आसपास के जिलों को प्रशासन की तरफ से बंद कराया जा रहा था। पहले गोरखपुर में 23 से 25 मार्च तक लॉकडाउन किया गया था। अब बस्ती, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, संतकबीर नगर, देवरिया सहित यूपी के सभी जिलों को 27 मार्च तक बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
महराजगंज-सोनौली बस डिपो से बसों का संचालन बंद
कोरोना वायरस से बचाव को लेकर हर तरफ सतर्कता बरती जा रही है। नेपाल सीमा से सटे सोनौली बस डिपो को बंद कर दिया गया है। इसके अलावा महराजगंज डिपो से 55 बसों का संचालन बंद है। बता दें कि जब से कोरोना का प्रभाव तेज हुआ है। तभी से यात्रियों की संख्या भी घट गई है। जिससे विभिन्न डिपो की बसों को पहले ही बंद कर दिया गया था। महराजगंज डिपो में सभी बसें खड़ी हैं।