फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi Adityanath inaugurate Abhyudaya scheme from Lucknow

अभ्युदय योजना का शुभारंभ आज, सीएम योगी लखनऊ से करेंगे वर्चुअल उद्घाटन

Mon, 15 Feb 2021 08:32 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 15 Feb 2021 08:32 AM IST
विज्ञापन
CM Yogi Adityanath inaugurate Abhyudaya scheme from Lucknow
सीएम योगी अदित्यनाथ।(फाइल) - फोटो : अमर उजाला।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज लखनऊ से अभ्युदय योजना का वर्चुअल शुभारंभ करेंगे। इस दौरान गोरखपुर से कमिश्नर, डीएम, सीडीओ समेत कई आला अफसर और चार मेधावी छात्र व तीन विषय विशेषज्ञ भी कार्यक्रम से ऑनलाइन जुड़ेंगे। मुख्यमंत्री, गोरखपुर के अलावा प्रदेश के अन्य चार मंडलों के मेधावियों से भी संवाद करेंगे। मंगलवार को वसंत पंचमी के मौके पर मां सरस्वती की पूजा के बाद अभ्युदय योजना के तहत सिविल सर्विसेज की पहली कक्षा गोरखपुर यूनिवर्सिटी के संवाद भवन में चलेगी।  
विज्ञापन


रविवार को योजना के उद्देश्य, खूबियों और तैयारियों के बारे में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कमिश्नर जयंत नार्लिकर, डीएम के. विजयेंद्र पांडियन और सीडीओ इंद्रजीत सिंह ने उक्त जानकारी दी। कमिश्नर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र तथा निर्बल आय के परिवारों के मेधावी बच्चों को नि:शुल्क प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयारी कराने के उद्देश्य से योजना का संचालन किया जा रहा है। शुरू में यह योजना मंडल मुख्यालय में कमिश्नर की देखरेख में संचालित होगी। इसके बाद जनपद स्तर पर भी संचालन होगा। अब तक मंडल से 25 हजार छात्र-छात्राएं पंजीकरण करा चुके हैं।
विज्ञापन


डीएम के. विजयेंद्र पांडियन ने बताया कि पहली स्क्रीनिंग के बाद यूपीएससी के 912, नीट के 163 और एनडीए व सीडीएस के 51 छात्र-छात्राओं का चयन किया गया है। इनकी पढ़ाई से ही योजना की शुरूआत होगी फिर धीरे-धीरे दूसरी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए स्क्रीनिंग कर उनकी कक्षाएं भी शुरू होंगी। किन्हीं परिस्थितिवश जिन छात्रों के लिए पढ़ना मुमकिन नहीं है या फिर वे थोड़े कमजोर हैं, उन्हें  कौशल विकास योजना के तहत प्रशिक्षित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने बताया कि योजना का जैसे-जैसे इसका विस्तार होगा, कक्षाएं बढ़ाई जाएंगी या डिजिटल प्लेटफार्म विकसित होगा या फिर कोई भी नई सुविधा, इन सभी की जानकारी पंजीकृत छात्र-छात्राओं को व्हाट्सएप, मेल या संदेश के जरिए भेजी जाएंगी।

1000 से अधिक छात्र-छात्राएं सुनेंगे मुख्यमंत्री का उद्बोधन

लखनऊ से अभ्युदय योजना के शुभारंभ मौके पर मुख्यमंत्री के भाषण को गोरखपुर में एक हजार से अधिक छात्र-छात्राएं सुनेंगे। इसके लिए गोरखपुर यूनिवर्सिटी के संवाद भवन, दीक्षा भवन और विकास भवन में व्यवस्था की जा रही है। जिला प्रशासन के मुताबिक कार्यक्रम को इन तीनों सेंटरों से वर्चुअल देखा व सुना जा सकेगा। संवाद भवन में 200, दीक्षा भवन में करीब 900 और विकास भवन में 80 छात्र-छात्राओं के बैठने की व्यवस्था की गई है। सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले और उच्च शिक्षा के छात्र होंगे।

डिजिटल कंटेंट के लिए ई-लर्निंग प्लेटफार्म
कमिश्नर ने बताया कि राज्य में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित डिजिटल कंटेंट उपलब्ध कराने के लिए एक ई-लर्निंग प्लेटफार्म की व्यवस्था एवं इसके माध्यम से वर्चुअल कक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। मंडल मुख्यालय पर विषय विशेषज्ञों द्वारा वर्चुअल, साक्षात कक्षाओं एवं युवाओं के लिए कैरियर काउंसिलिंग सत्रों का आयोजन किया जाएगा। राज्य स्तर पर सूचना विभाग द्वारा राज्य स्तरीय समिति के सहयोग से ई-लर्निंग कंटेंट प्लेटफार्म एक पोर्टल के रूप में बनाया जाएगा। बताया कि राज्य स्तरीय समिति के अलावा कमिश्नर की अध्यक्षता में भी मंडल स्तरीय मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण समिति गठित की गई है।

यहां की गईं स्मार्ट क्लासेज-लेक्चर रूम की व्यवस्था
कमिश्नर जयंत नार्लिकर ने बताया कि समाज कल्याण विभाग की ओर से नार्मल कैंपस में परीक्षा पूर्व नि:शुल्क कोचिंग के लिए आईएएस/पीसीएस कोचिंग सेंटर का निर्माण कराया जा रहा है, जो लगभग तैयार है। उसी में अभ्युदय योजना के तहत कक्षाएं संचालित होंगी। तब तक मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय तथा गोरखपुर यूनिवर्सिटी में स्मार्ट क्लासेज की व्यवस्था की गई है।

मंडल के अफसर भी पढ़ाएंगे

कमिश्नर ने बताया कि गोरखपुर मंडल में आईएएस, आईपीएस, आईएफएस, पीसीएस, सैन्य सेवा, रेलवे के अधिकारियों एवं नवागत बैंक प्रोबेशनरी अधिकारियों द्वारा भी प्रतिभागियों को पढ़ाया जाएगा।

विकास भवन और जुबिली लाइब्रेरी में स्टडी सेंटर
सीडीओ इंद्रजीत सिंह ने बताया कि तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को जरूरी पुस्तकें उपलब्ध कराने व बैठकर तैयारी के लिए जुबिली लाइब्रेरी, विकास भवन में स्टडी सेंटर बनाए गए हैं। यहां प्रासंगिक पुस्तकें, पत्रिकाएं एवं समाचार पत्र समेत सभी जरूरी सुविधाएं मिलेंगी। साथ ही यूट्यूब एवं अन्य प्लेटफार्म पर भी स्टडी मैटेरियल उपलब्ध कराया जाएगा।

इन परीक्षाओं के लिए कराई जाएगी तैयारी
कमिश्नर ने बताया कि अभ्युदय योजना का उद्देश्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उच्च स्तरीय मार्गदर्शन तथा परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण उपलब्ध कराना है। इसके तहत संघ लोक सेवा आयोग, उप्र लोक सेवा आयोग/अधीनस्थ सेवा चयन आयोग/अन्य भर्ती बोर्ड/संस्थाओं द्वारा आयोजित परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी। साथ ही  जेईई (मेन), नीट , एनडीए, सीडीएस, अन्य सैन्य सेवाएं, अर्द्धसैनिक/केंद्रीय पुलिस बल की भर्ती संबंधी, बैंकिंग पीओ/एसएससी/बीएड/टीईटी आदि परीक्षाओं की भी तैयारी कराई जाएगी।

योजना के संबंध में जानकारी चाहिए तो यहां संपर्क करें
मुख्य विकास अधिकारी, मो. 9454416251, ई-मेल cdogor@nic.in
अपर आयुक्त (प्रशासन), मो. 9454416208, ई-मेल ajaykantsaini@gmai.com
उप निदेशक समाज कल्याण, मो. 8318884523, ई-मेल ddswgorakhpur@dirsamajkalyan.in
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed