{"_id":"6a917a61d392bbeabd0f77ef","slug":"cm-yogi-adityanath-attended-fifth-foundation-day-ceremony-of-mahayogi-gorakhnath-university-in-gorakhpur-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम योगी का विश्वविद्यालयों को संदेश: 'कैंपस तक सीमित न रहें, रिसर्च और इनोवेशन समाज तक पहुंचाएं'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम योगी का विश्वविद्यालयों को संदेश: 'कैंपस तक सीमित न रहें, रिसर्च और इनोवेशन समाज तक पहुंचाएं'
Fri, 28 Aug 2026 05:39 PM IST
Rahul Kumar Tiwari
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: Rahul Kumar Tiwari
Updated Fri, 28 Aug 2026 05:39 PM IST
सार
गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के स्थापना समारोह में विश्वविद्यालयों को समाज और उद्योग से जोड़ने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि रिसर्च और इनोवेशन का लाभ आम लोगों तक पहुंचना चाहिए और युवाओं को औद्योगिक जरूरतों के अनुरूप तैयार करना होगा।
विज्ञापन
विश्वविद्यालयों में रिसर्च पर योगी का जोर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर में महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के पंचम स्थापना समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विश्वविद्यालयों को समाज और उद्योग से जोड़ने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय केवल अपने परिसर तक सीमित न रहें और न ही टापू बनकर काम करें।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्वविद्यालयों की लैब में होने वाली रिसर्च और इनोवेशन का लाभ कैंपस के बाहर भी दिखाई देना चाहिए। शोध और नवाचार समाज की समस्याओं के समाधान में मददगार बनें और इंडस्ट्री की जरूरतों को पूरा करने में उपयोग किए जाएं। इससे शिक्षा और शोध को व्यावहारिक दिशा मिल सकेगी।
विज्ञापन
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि युवा, इंडस्ट्री, यूनिवर्सिटी और एंटरप्राइज के बीच मजबूत समन्वय से अर्थव्यवस्था को नई गति मिल सकती है। विश्वविद्यालयों को केवल डिग्री देने वाले संस्थान के बजाय इनोवेशन के केंद्र के रूप में विकसित करने की जरूरत है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि किसी भी शोध की वास्तविक उपयोगिता तभी है, जब उसका इस्तेमाल आम लोगों के जीवन को बेहतर बनाने और रोजगार के नए अवसर पैदा करने में हो। विश्वविद्यालयों को ऐसी शिक्षा और शोध व्यवस्था विकसित करनी होगी, जो बदलती औद्योगिक जरूरतों के अनुरूप युवाओं को तैयार कर सके।