{"_id":"6422ae7bb7943f07f4062cf4","slug":"cm-yogi-addressing-program-in-ad-academy-basti-2023-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती में बोले सीएम योगी: इसी जिले में महर्षि वशिष्ठ ने की थी रामराज्य की परिकल्पना, अब हुआ साकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्ती में बोले सीएम योगी: इसी जिले में महर्षि वशिष्ठ ने की थी रामराज्य की परिकल्पना, अब हुआ साकार
Tue, 28 Mar 2023 03:02 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी बस्ती।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 28 Mar 2023 03:02 PM IST
सार
मुख्यमंत्री ने कहा कि जिले के समग्र विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण योजनाएं बनाई गई हैं। मुंडेरवा चीनी मिल में एथेनाल बनाया जाएगा। इसके अलावा मुंडेरवा की चीनी को देश-विदेश तक भेजने की व्यवस्था बनाई जा रही है। कहा कि बस्ती में महाविद्यालयों को भी विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन
CM yogi
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण के लिए प्रत्येक नागरिकों को अपने दायित्वों और कर्तव्यों को समझना होगा। कहा कि सभी को भारत के विकास के बारे में सोचना चाहिए। मंगलवार को वह दुबौलिया स्थित एडी एकेडमी में स्वर्गीय डॉ.वाईडी सिंह की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने डॉ. वाईडी सिंह के चिकित्सा, शिक्षा और समाजसेवा के गुणों और योगदान की विस्तार से चर्चा की। साथ ही बस्ती जिले को महर्षि वशिष्ठ से जोड़ते हुए कहा कि इसी जिले के मखौड़ा में रामराज्य की परिकल्पना का संकल्प लिया गया था।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जिले के समग्र विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण योजनाएं बनाई गई हैं। मुंडेरवा चीनी मिल में एथेनाल बनाया जाएगा। इसके अलावा मुंडेरवा की चीनी को देश-विदेश तक भेजने की व्यवस्था बनाई जा रही है। कहा कि बस्ती में महाविद्यालयों को भी विकसित किया जाएगा। यहां नए विषय भी लाए जाएंगे, जिससे आधुनिक शिक्षा का विकास हो सके और यहां के बच्चे बाहर के बजाए अपने ही जिले में शिक्षा पाएं।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: कच्ची के लिए बदनाम खोराबार, अब बीमारी नहीं, देगा सेहत-विकास
आधुनिक शिक्षा से जुड़ने के बाद अन्य जिलों के बच्चे भी बस्ती में आएंगे। कहा कि कोरोना काल के दौरान जिनके मां बाप नहीं रहे हैं और श्रमिकों के बच्चों को अटल आवासीय विद्यालय में शिक्षा दी जाएगी। इसी सत्र से यह विद्यालय संचालित होने लगेंगे। उन्होंने नौजवानों के लिए संदेश दिया कि वे तैयार रहें तकनीकी दक्ष का हासिल तब अपने ही जिले में रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे।
मुख्यमंत्री ने अयोध्या से राम जानकी मार्ग के माध्यम से बिहार के सीतामढ़ी और जनकपुर को भी जोड़ा, कहा कि इस बार के विस्तारीकरण का प्रथम चरण पूरा हो गया है। अब दूसरे चरण की तैयारी की जा रही है। अयोध्या में बन रहे अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का जिक्र करते हुए कहा कि अब जिले के लोगों को लखनऊ और गोरखपुर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, बल्कि उन्हें देश विदेश में कहीं भी जाने के लिए अयोध्या में ही अंतरराष्ट्रीय यात्रा का हवाई अड्डा मिल जाएगा। यह हवाई अड्डा इसी साल के अंत तक शुरू हो जाएगा।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन