{"_id":"6a7a415d9172f3b2970ba807","slug":"cm-walked-25-km-without-tiring-every-step-conveyed-the-message-the-nation-comes-first-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1414372-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बिना थके ढाई किमी पैदल चले सीएम... हर कदम ने दिया संदेश-देश सबसे ऊपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बिना थके ढाई किमी पैदल चले सीएम... हर कदम ने दिया संदेश-देश सबसे ऊपर
विज्ञापन
- तिरंगा यात्रा में चेहरे पर दिखा राष्ट्रभक्ति का जोश, तेज कदमों से आगे बढ़ते रहे योगी
गोरखपुर। नगर निगम परिसर के रानी लक्ष्मी बाई पार्क से रेलवे स्टेशन रोड स्थित महाराणा प्रताप चौक तक सोमवार को निकली मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तिरंगा यात्रा में उनका अलग अंदाज देखने को मिला। बिना थके करीब ढाई किलोमीटर की यात्रा मुख्यमंत्री ने पैदल पूरी की। हर कदम ने देश सबसे ऊपर का संदेश दिया।
तेज कदमों से आगे बढ़ते हुए उनके चेहरे पर कहीं भी थकान नजर नहीं आई। मुख्यमंत्री पूरे उत्साह के साथ हाथ में तिरंगा लिए लोगों का अभिवादन स्वीकार करते रहे। मुख्यमंत्री मुस्कुराते हुए लोगों की ओर हाथ हिलाकर उनका अभिवादन करते रहे। कई स्थानों पर लोगों ने पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। करीब ढाई किलोमीटर तक लगातार पैदल चलकर मुख्यमंत्री ने तिरंगे के प्रति सम्मान और राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया। उनके उत्साह ने यात्रा में शामिल लोगों में भी जोश भर दिया।