{"_id":"6a8f573803c54cc6da024114","slug":"cm-to-inaugurate-and-lay-foundation-stones-for-140-projects-worth-5414-crore-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1431079-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: 54.14 करोड़ की 140 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: 54.14 करोड़ की 140 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे सीएम
Thu, 27 Aug 2026 02:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Thu, 27 Aug 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। शहर के विकास को गति देने के लिए 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नगर निगम की 47.15 करोड़ रुपये की 109 परियोजनाओं का शिलान्यास और 6.99 करोड़ रुपये की 31 परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। कुल 54.14 करोड़ की लागत वाली 140 परियोजनाओं को कार्यक्रम में शामिल किया गया है। इनमें राप्तीनगर की सीएम ग्रीड सड़क भी होगी। वहीं सूर्यकुंड में नगर निगम कर्मचारियों के बनने वाले आवास का शिलान्यास भी होगा।
नगर निगम की ओर से तैयार कराए गए शिलापट्ट के अनुसार अधिकांश शिलान्यास कार्य 15वें वित्त आयोग की योजनाओं के तहत कराए जाएंगे। इनमें विभिन्न वार्डों में सड़क, नाली, पार्क, साइड पटरी और हाईमास्ट से जुड़े कार्य शामिल हैं। नवसृजित वार्डों में पेयजल व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पाइपलाइन विस्तार, नलकूप और इंडिया मार्का-2 हैंडपंप लगाने के कार्य भी शामिल हैं।
इसके अलावा महानगर के प्रमुख चौराहों पर 12.5, 16 और 20 मीटर ऊंचे हाईमास्ट लगाने, पुराने और नए वार्डों के खंभों, लाइट लगाने और विभिन्न क्षेत्रों में पाइपलाइन विस्तार के कार्यों का शिलान्यास होगा। इमलिया बाढ़ पंपिंग स्टेशन के जीर्णोद्धार और बाढ़ पंपिंग स्टेशनों की क्षमता बढ़ाने व सुदृढ़ीकरण का कार्य भी शामिल हैं।
विज्ञापन
--
राप्तीनगर सीएम ग्रिड फेस-एक सड़क का होगा लोकार्पण
31 लोकार्पण वाली परियोजनाओं में राप्तीनगर सीएम ग्रिड फेज-एक की सड़क भी शामिल है। साथ ही राज्य सेक्टर की योजनाओं के तहत नवसृजित वार्डों में पानी की आपूर्ति से जुड़े कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा। सूर्यकुंड में नगर निगम कर्मचारियों के लिए आवास निर्माण का शिलान्यास भी कार्यक्रम में शामिल है। वार्ड 13 के संझाई, वार्ड 24 के नौगढ़, वार्ड 26 के बेतियाहाता, वार्ड 28 के अधियारीबाग, वार्ड 43 और वार्ड 46 के शक्तिनगर समेत अन्य क्षेत्रों में सड़क, नाली, पार्क और अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़े कार्य कराए जाएंगे। नगर निगम के मुख्य अभियंता अमित शर्मा के अनुसार इन परियोजनाओं के पूरा होने से शहर के विभिन्न हिस्सों में बुनियादी नागरिक सुविधाएं और बेहतर होंगी।