फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM and Vice Chancellor discussed about the quality of education

Gorakhpur News: शैक्षणिक गुणवत्ता के लिए सीएम व कुलपति में हुई चर्चा

Sat, 09 Sep 2023 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sat, 09 Sep 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
CM and Vice Chancellor discussed about the quality of education
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने शुक्रवार को गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान इन लोगों के बीच विश्वविद्यालय में शैक्षणिक एवं गुणवत्तापूर्ण शोध को आगे बढ़ाने के लिए वातावरण बनाने समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई।
विज्ञापन


कुलपति प्रो. टंडन ने मुख्यमंत्री के समक्ष गोरखपुर विश्वविद्यालय को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए अपने विचारों तथा प्राथमिकताओं को प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में शैक्षणिक वातावरण के साथ शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। शिक्षक, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों के बीच सकारात्मक माहौल बनाने की कोशिश शुरू कर दी गई है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सरकार की तरफ से विश्वविद्यालय के विकास में पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed