{"_id":"5e249d9e8ebc3ec6e85802b9","slug":"chori-gorakhpur-news-gkp3378603196","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की दो बाइक के साथ एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी की दो बाइक के साथ एक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरी की दो बाइक के साथ एक गिरफ्तार
एक को गोरखनाथ मंदिर तो दूसरी बरईटोला से चुराई थी
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। कोतवाली पुलिस ने डीघाबाईपास से रविवार को चेकिंग के दौरान एक युवक को चोरी की बाइक के साथ पकड़ा। बाद में उसकी निशानदेही पर पुलिस ने दूसरी चोरी की बाइक बरामद की। बरामद बाइक में एक कोतवाली क्षेत्र से तो दूसरी गोरखनाथ मंदिर के पास से चोरी की थी।
कोतवाल अजय कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को एसएसआई सुभाष मौर्या और इंडस्ट्रीयल एरिया के चौकी इंचार्ज बलराम पांडेय ने डीघाबाईपास पर वाहन चेकिंग के दौरान चोरी की बाइक के साथ एक युवक को पकड़ा। पूछताछ में पकड़े गए युवक की पहचान शिव नरायण पांडेय पुत्र राघोराम पांडेय निवासी पिपरा पोस्ट सिंहटीकर थाना बखिरा के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि बरामद बाइक उसने छह जनवरी को बरईटोला से चोरी किया था। पूछताछ में बताया कि एक बाइक उसने गोरखनाथ मंदिर से चोरी की थी। जिसे बंगला ताल रेलवे लाइन के किनारे झाड़ी में छिपाकर रखी है। निशानदेेही पर पुलिस ने गोरखनाथ मंदिर के पास चुराई बाइक को बरामद किया। जांच में पता चला कि गोरखपुर से चुराई गई बाइक सफी अली खान पुत्र लियाकत अली निवासी जटेपुर रेलवे कॉलोनी गोरखपुर के नाम से अंकित है। बरईटोला से चुराई गई बरामद बाइक रामफेर चौरसिया पुत्र रमायन चौरसिया के रूप में हुई। पकड़े गए आरोपी पर कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया।