फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   children meet cm yogi and wish happy new year 2024

Happy New Year 2024: सीएम योगी को सामने देख चौंक गए बच्चे, बोले- हैप्पी न्यू ईयर महराज जी

Mon, 01 Jan 2024 03:39 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 01 Jan 2024 03:39 PM IST
सार

गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी नजर दो बच्चों पर पड़ी। उन्होंने उन्हें अपने पास बुलाया। सीएम योगी को सामने देख बच्चों को यकीन ही नहीं हो पा रहा था। प्रफुल्लित होकर वे मुख्यमंत्री के पास पहुंचे और चरण स्पर्श कर बोल पड़े, 'हैप्पी न्यू ईयर महराज जी।'

विज्ञापन
children meet cm yogi and wish happy new year 2024
बच्चों को दुलार करते सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

नववर्ष का पहला दिन, गोरखनाथ मंदिर दर्शन-पूजन करने गए कुछ बच्चों के लिए यादगार बन गया। नए साल की पहली सुबह न केवल उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलाने वाली रही बल्कि उन्हें सीएम को हैप्पी न्यू ईयर बोलने और बदले में ढेर सारा प्यार-दुलार दिलाने वाली भी रही। संयोगवश सीएम योगी से मिलने का अवसर अकस्मात प्राप्त करने वाले बच्चों में से एक का जन्मदिन भी था, लिहाजा मुख्यमंत्री ने उसे अपने स्नेहिल आशीष से भी खूब अभिसिंचित किया।

विज्ञापन


गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, हमेशा की तरह सोमवार सुबह भी मंदिर परिसर का भ्रमण कर रहे थे। संयोग से यह नए साल का पहला दिन भी है। मंदिर परिसर का भ्रमण करते मुख्यमंत्री की नजर कड़ाके की ठंड में मंदिर में दर्शन पूजन करने आए कुछ बच्चों पर पड़ गई।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: सीएम योगी ने की समीक्षा बैठक, बोले- महोत्सव में लगाएं गोरखपुर के इतिहास पर आधारित प्रदर्शनी
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने प्यार से उन्हें अपने पास बुलाया। सीएम योगी से मुलाकात इस तरह हो जाएगी, इसका बच्चों को यकीन ही नहीं हो पा रहा था। प्रफुल्लित होकर वह मुख्यमंत्री के पास पहुंचे और चरण स्पर्श कर बोल पड़े, 'हैप्पी न्यू ईयर महराज जी।'
 
यह सुनते ही मुख्यमंत्री मुस्कुराने लगे। सिर पर हाथ फेरकर शुभकामनाएं, आशीर्वाद देने के साथ उन्होंने बच्चों का नाम और उनकी पढ़ाई के बारे में पूछा। शिवम पटेल नाम के बच्चे ने बताया कि वह प्रयागराज का रहने वाला है और परिजनों के साथ धर्मस्थलों की यात्रा करते हुए गोरखनाथ मंदिर आया है। जबकि गोरखपुर के रहने वाले बालक आकाश ने मुख्यमंत्री से कहा कि आज उसका जन्मदिन है और वह गुरु गोरखनाथ का दर्शन कर आशीर्वाद लेने आया है। यह सुनते ही सीएम योगी ने उसे जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने बच्चों को खूब पढ़ने, स्वस्थ रहने और खूब आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed