{"_id":"6a861a96e2bb7fa62200e9d8","slug":"child-dies-after-drowning-in-a-pond-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1422945-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पोखरे में डूबने से मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पोखरे में डूबने से मासूम की मौत
Thu, 20 Aug 2026 02:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Thu, 20 Aug 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
पिपराइच। थाना क्षेत्र के बसडीला रौसड़ गांव में बुधवार को पोखरे में डूबने से चार वर्षीय मासूम रंजीत सिंह की मौत हो गई। इकलौते चिराग की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, एम्स थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव निवासी सुरजीत सिंह पिपराइच क्षेत्र के बसडीला रौसड़ गांव में मकान का निर्माण करा रहे हैं। निर्माण कार्य के चलते वह परिवार के साथ वहीं किराए के मकान में रह रहे थे। मकान के पीछे एक पोखरा है। बुधवार को रंजीत खेलते-खेलते पोखरे के पास पहुंच गया। इसी दौरान पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया।
मासूम के डूबने की जानकारी होने पर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। शोर मचाने पर लोगों ने आनन-फानन में उसे पोखरे से बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। बताया जा रहा है कि रंजीत की मां उसे बचपन में ही छोड़कर चली गई थीं। वह परिवार का इकलौता संतान था और दादा-दादी ही उसका पालन-पोषण कर रहे थे। मासूम की मौत से परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।