फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Chief Minister Yogi said - will make UP the number one economy of the country

मुख्यमंत्री योगी ने कहा- यूपी को बनाएंगे देश की नंबर एक अर्थव्यवस्था, और भी कई वायदे

Mon, 05 Jul 2021 01:02 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 05 Jul 2021 01:02 AM IST
सार

  • बोले- खत्म हुई नकारात्मक धारणा, अब विकास की राह पर प्रदेश
  • गोरखपुर को 162 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दी

विज्ञापन
Chief Minister Yogi said - will make UP the number one economy of the country
योगी... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि अगले पांच वर्षों में यूपी को देश की नंबर एक अर्थव्यवस्था बनाएंगे। इस दिशा में तेजी से काम चल रहा है। अभी देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। बड़ी ढांचागत परियोजना व पारदर्शी निवेश से अर्थव्यवस्था में सुधार का सिलसिला जारी रहेगा।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने रविवार को बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में करीब 162 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। साथ ही कहा कि पहले यूपी का नाम सुनते ही बाहर के लोग हंसने लगते थे। नकारात्मक धारणा बनी थी। पिछले साढ़े चार वर्षों में हमने इस धारणा को तोड़ा है। अब यूपी मॉडल की तारीफ सब जगह होती है। यूपी में भाजपा सरकार बनने से पहले व्यापारियों,
विज्ञापन

उद्योगपतियों के अपहरण की घटनाएं होती थीं।

उद्योग लगने से पहले वसूली का धंधा चलता था। उन्होंने कहा कि जब अराजकता का माहौल हो तो निवेश कैैैसे आएगा। अब स्थितियां बदल गई हैं। यूपी में कानून का राज है। यहां कानून व्यवस्था पूरे देश में सबसे अच्छी है। अपराधी या तो प्रदेश छोड़ चुके हैं या जेलों में हैं। उद्योगपतियों को सुरक्षा के माहौल के साथ ही सिंगल विंडो सिस्टम के जरिए नौकरशाही के मकड़जाल से मुक्ति दिलाई गई है। इसी का नतीजा है कि प्रदेश में 4.50 लाख करोड़ का निवेश हुआ है। 1.5 करोड़ लोगों को रोजगार मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेरोजगारी की दर सबसे कम, निवेश से बढ़ेगा रोजगार
मुख्यमंत्री ने कहा कि 2016 तक ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के मामले में उत्तर प्रदेश की रैंकिंग देश में 16वीं थी, अब दो है। पूरा भरोसा है कि नई रैंकिंग में यूपी को पहला स्थान मिलेगा। निवेश और विकास परियोजनाएं बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन का माध्यम बनती हैं। अच्छे निवेश का नतीजा है कि देश की सबसे बड़ी आबादी वाले राज्य में बेरोजगारी की दर सबसे कम है। चुनौतियों
के बीच भी विकास का पहिया नहीं थमा है।

साढ़े चार साल में सवा चार लाख युवाओं को सरकारी नौकरी
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी क्षेत्र में बीते साढ़े चार सालों के दौरान सवा चार लाख युवाओं को नौकरी दी गईं हैं। पहली बार ऐसा हुआ कि पारदर्शी प्रणाली से किसी भी चयन आयोग पर कोई अंगुली नहीं उठी है। पहले की सरकारों में सरकारी नौकरी वसूली का जरिया बन जाती थी। हम युवाओं को नौकरी भी दे रहे हैं और नौकरी की तैयारी के लिए निशुल्क कोचिंग की सुविधा भी। हर मंडल में
अभ्युदय कोचिंग शुरू की गई है।

पीएम मोदी की अगुवाई में कोरोना की लड़ाई मजबूत
सीएम ने कहा कि सवा साल से देश और पूरी दुनिया कोरोना महामारी से जूझ रही है। देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में कोरोना के खिलाफ मजबूती से लड़ाई लड़ी जा रही है। देश और दुनिया के आंकड़ों को देखेंगे तो पाएंगे कि उत्तर प्रदेश कोरोना से सबसे ज्यादा सुरक्षित स्थिति में है। हमने कोरोना की चुनौती से निपटने के साथ ही जीवन के साथ जीविका बचाने के उद्देश्य से काम किया है। इसका सकारात्मक परिणाम सामने है।


कोरोना से निराश्रित महिलाओं के लिए ठोस योजना
शिलान्यास व लोकार्पण समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना से निराश्रित हुई महिलाओं के कल्याण के लिए सरकार ठोस योजना पर काम कर रही है। ऐसी महिलाओं के लिए तत्काल पेंशन सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। जिस तरह से निराश्रित बच्चों की व्यवस्था की गई है, वैसी ही व्यवस्था महिलाओं के लिए भी करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed