{"_id":"62525c9872e025702b24ab4a","slug":"chief-minister-yogi-adityanath-organized-janata-darbar-in-gorakhpur-on-day-of-ram-navami","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: सीएम योगी ने लगाया जनता दरबार, फरियादियों की सुनी फरियाद, अधिकारियों को दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: सीएम योगी ने लगाया जनता दरबार, फरियादियों की सुनी फरियाद, अधिकारियों को दिए निर्देश
Sun, 10 Apr 2022 09:57 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 10 Apr 2022 09:57 AM IST
सार
मुख्यमंत्री ने जनता दर्शन में मौजूद अधिकारियों को जमीन की समस्या का समाधान जल्द से जल्द करने का निर्देश दिया। साथ ही इलाज के लिए धन की मांग लेकर आए लोगों पर विशेष ध्यान देने को कहा।
विज्ञापन
सीएम योगी ने लगाया जनता दरबार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामनवमी के दिन गोरखपुर में जनता दरबार लगाया और फरियादियों की फरियाद सुनी। रविवार की सुबह गोरखनाथ मंदिर के हिंदू सेवाश्रम में जनता दरबार लगा। मौके पर मौजूद अधिकारियों को सीएम ने निर्देश दिया कि हर किसी के साथ न्याय होना चाहिए।
बहुत से लोग जमीन के विवाद का मामला लेकर पहुंचे थे। इसके अलावा बहुत से इलाज के लिए धन देने की सिफारिश कर रहे थे। उन्होंने 100 से अधिक लोगों की समस्याएं सुनी। जनता दर्शन में बड़ी संख्या में जमीन-जायदाद और इलाज के मामले आए।
मुख्यमंत्री ने जनता दर्शन में मौजूद अधिकारियों को जमीन की समस्या का समाधान जल्द से जल्द करने का निर्देश दिया। साथ ही इलाज के लिए धन की मांग लेकर आए लोगों पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि आगे बढ़कर वह यह सुनिश्चित करें कि किसी भी व्यक्ति का इलाज धन के अभाव में रुकने न पाए।